30 APRTUESDAY2024 3:05:03 AM
Nari

इन लक्षणों से जानें कि शरीर में है नमक की अधिकता

  • Updated: 15 Jun, 2017 05:05 PM
इन लक्षणों से जानें कि शरीर में है नमक की अधिकता

पंजाब केसरी (सेहत) : नमक हमारे भोजन का सबसे जरूरी तत्व है और शरीर के लिए सोडियम की बहुत जरूरत होती है। कई लोग बाजार से मिलने वाले स्नैक्स और फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन इनमें नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अपने रोजाना के खाने से शरीर को उतना नमक नहीं मिलता, जितना हफ्ते में एक बार बाहर के खाने से मिलता है। वैसे तो शरीर के लिए नमक बहुत जरूरी है लेकिन इसकी अधिकता की वजह से शरीर को कई तरह के नुकसान भी हो जाते हैं। शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने पर इसके लक्षण पहले ही दिखने लगते हैं।


नमक की अधिकता से होने वाले नुकसान - 
अधिक मात्रा में नमक खाने से शरीर में सोडियम का लैवल बढ़ जाता है। कई बार तो यह खून में ही बना रहता है और कई बार पेशाब के रास्ते नमक बाहर निकल जाता है, जिससे किडनी पर दबाव पड़ता है। इन दोनों ही स्थितियों में शरीर को नुकसान पहुंचता है। इस वजह से दिमाग, हड्डियों और आंखों की रोशनी पर भी बुरा असर पड़ता है। कुछ लोग अपने खाने में ऊपर से नमक डालकर खाते हैं जोकि बहुत खतरनाक होता है। ऐसे में स्लाद और खाने में सफेद नमक की बजाए काला नमक डालकर खा सकते हैं।


लक्षण - 
1. डिहाइड्रेट
शरीर में नमक की अधिकता होने पर मुंह हर समय सूखा रहता है और पानी पीने के बाद भी प्यास लगी  रहती है। ऐसे में शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।

2. सूजन
जब शरीर में सोडियम अधिक मात्रा में इकठ्ठा हो जाता है तो यह खून के साथ मिल कर शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचाता है। इस वजह से यूरिन कम आता है जिसके कारण शरीर के कई हिस्सों में सूजन हो जाती है।

3. उच्च रक्त चाप
जब ब्लड प्रैशर अक्सर ज्यादा रहने लगे और तनाव की स्थिति बन जाए तो समझ लें कि शरीर में सोडियम की अधिकता है। इस वजह से नमक खून के साथ मिलकर दिल की कोशिकाओं में दबाव बनाता है जिस वजह से धड़कने तेज हो जाती हैं और हाई ब्लड प्रैशर की समस्या हो जाती है।

4. गुर्दे में पत्थरी
शरीर में सोडियम लैवल बढ़ने पर यूरिन में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाती है जो किडनी में पत्थरी की संभावना बढ़ा देती है। अगर आपको भी किडनी में पत्थरी होने के संकेत मिलें तो समझ लें कि शरीर में नमक की अधिकता है।

5. मोटापा
नमक की अधिकता होने पर प्यास भी ज्यादा लगती है जिस वजह से अधिक पानी पीने के कारण शरीर में मोटापे की समस्या हो जाती है।

6. एसिडिटी
जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती हो उनके शरीर में भी सोडियम की अधिकता हो सकती है। ज्यादा नमक शरीर में बैक्टीरिया का निर्माण करता है जिससे पेट अक्सर खराब रहने लगता है और गैस्ट्रीक एसिड की समस्या हो जाती है।

Related News