26 APRFRIDAY2024 3:57:18 PM
Nari

माधुरी दीक्षित ने मजबूरी में की थी श्रीराम नेने से शादी, जानिए क्या थी वो वजह

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 09 Jul, 2019 10:36 AM
माधुरी दीक्षित ने मजबूरी में की थी श्रीराम नेने से शादी, जानिए क्या थी वो वजह

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग और चुलबुली अदाओं से आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। माधुरी 90 दश्क की फेमस हीरोइन थी। उस समय किसी भी हीरोइन को इनके बराबर का स्थान नहीं मिलता था। एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देनी वाली माधुरी दीक्षित की अचानक शादी की खबर सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए थे। माधुरी ने किसी एक्टर से नहीं बल्कि डॉक्टर से शादी की थी। माधुरी दीक्षित की शादी के बाद हर किसी के दिमाग में यह सवाल था कि आखिर उन्होंने डॉक्टर से शादी क्यों की। 

माधुरी दीक्षित फिल्मों में आईं थी पिता की शर्त पूरी करने के बाद

दरअसल, जब माधुरी दीक्षित ने फिल्मों में आने के बारे में सोचा तो उनके घरवालों ने काफी विरोध किया। माधुरी के जिद्द करने पर उनके पिता ने उनके सामने एक शर्त रखी कि अगर एक साल के अंदर वह फिल्म इंडस्ट्री में कुछ नहीं कर पाई तो उसे शादी करनी होगी। माधुरी ने उनकी शर्त मान ली। वही शुरुआत में माधुरी दीक्षित की दोनों फिल्में फ्लॉप रही, जिसके बाद उनके पिता ने माधुरी दीक्षित की शादी सुरेश वाडेकर से तय कर दी लेकिन सुरेश ने शादी के लिए इंकार कर दिया। इसके बाद माधुरी फिर फिल्मों में वापिस लौट आई। करियर के शुरुआत में माधुरी का नाम अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स के साथ उनका नाम जुड़ा, जिससे उनके पिता काफी सख्त हो गए। माधुरी ने अपने कोस्टार के साथ मिलना-जुलना बंद कर दिया और अपनी फिल्मों पर पूरा फोकस किया। 
PunjabKesari

संजय दत्त से शादी करना चाहती थी माधुरी

माधुरी की फिल्म साजन सुपरहिट रही। फिल्म में उनके को-स्टार संजय दत्त थे। फिल्म के बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ गई। यहां तक की दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन माधुरी की फैमिली को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वही माधुरी ने भी संजय से ही शादी करने की ठान ली थी। इसी बीच संजय दत्त का नाम 1993 बम्ब ब्लास्ट में आ गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। माधुरी के पिता जानते थे कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त अपने बेटे को बाहर निकाल लेंगे। इसलिए माधुरी बहन जोकि अमेरिका रहती हैं उसने माधुरी का रिश्ता  डॉ श्रीराम नेने के लिए फाइनल कर दिया। माधुरी की फैमिली उसे अमेरिका ले गई और माधुरी को वहां जाकर इस बात का पता चला।कहा जाता है कि घरवालों की इज्जत के लिए माधुरी ने डॉ राम से शादी कर ली। 
PunjabKesari

श्रीराम की इस बात से हुई इम्प्रेंस 

एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया था कि श्रीराम नेने उनके बारे में बिल्कुल नहीं जानते थे। उन्हें नहीं पता था कि माधुरी एक फेमस एक्ट्रेस है। उन्हें बाद में पता चला और फिर उन्होंने माधुरी की फिल्में देखी। माधुरी को श्रीराम की यही बात पसंद आई। अब माधुरी अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश हैं। 
 

Related News