29 APRMONDAY2024 2:08:25 PM
Nari

बच्चों को क्यों नहीं देनी चाहिए चाय ?

  • Updated: 27 Apr, 2018 03:35 PM
बच्चों को क्यों नहीं देनी चाहिए चाय ?

ज्यादातर बच्चों को दूध पीना बिल्कुल पसंद नही होता। वह दूध को देखकर ही मुंह बनाने लगते हैं। बच्चों के शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए माएं बच्चो के दूध में 2 तीन-बूंद चाय मिालकर दे देती हैं। जो कि गलत है। दूध में एक भी बूंद चाय मिलाने से दूध के फायदे खत्म हो जाते हैं। इससे बच्चे को कई नुकसान होते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को चाय देती हैं तो उससे बच्चे का शारिरीक विकास ठीक से नहीं हो पाता। आज हम आपको यही बताएंगे कि चाय पीने से बच्चों पर बुरा असर कैसे पड़ता है तो आइए जानते हैं उसके बारे में।


चाय की लत क्यों लग जाती है
रोजाना बच्चों को चाय देने से आगे चलकर उनको लत लगनी शुरू हो जाती है। चाय में कैफिन की मात्रा ज्यादा होती है। जो दिमाग पर नशे की तरह काम करती है। जब एक बार इसकी लत लग जाए तो  छुड़वाना मुश्किल हो जाता है।  

PunjabKesari

छोटी उम्र में चाय पीने के कुछ सामान्य साइड-इफ़ेक्ट्स


1. हड्डियों की कमजोरी
चाय पीने से बच्चों की हड्डियां, दांतों में दर्द होने लगता है। आगे चलकर ये दर्द बच्चों के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

 

2. कैल्शियम की कमी
चाय का प्रभाव छोटे बच्चों पर बहुत ही बुरा पड़ता है। चाय पीने से बच्चों के अंदर कैल्श्यिम की कमी हो होने लगती है। इस कैल्श्यिम की से बच्चों को कई समस्याएं होने लगते हैं। 


3. ग्रोथ रूकना

PunjabKesari
चाय पीने से बच्चे की लंबाई बढ़ने से रूक जाती है। इसके साथ ही बच्चे की मांसपेशिया ठीक ढंग से ग्रोथ नहीं कर पाती है। यही वजह है कि बच्चा कमजोर और लंबाई में छोटा रह जाते है। 


4. व्यवहार में बदलाव
चाय पीने से बच्चे के व्यवहार में भी बदलाव देखने को मिलता है। इससे वह किसी भी काम को अच्छे तरीके से नहीं कर पाता। इससे अलवा वह चिड़चिड़ा होने लगता है।


5. नींद पर असर
बच्चों को चाय देने से नींद न आने की समस्या उत्पन हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैफीन बच्चों में बेचैनी और नींद संबंधी विकार पैदा कर सकती है। इससे बच्चों की एकाग्रता और सक्रियता पर असर पड़ेगा। इसके अलावा चाय में चीनी होने की वजह से बच्चों के दांत के खराब हो सकता है। यह पेट की समस्याओं का कारण भी हो सकता है।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News