26 APRFRIDAY2024 8:14:27 PM
Nari

क्यों पति करते है बीवियों का फोन चेक ?

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 03 Nov, 2019 12:58 PM
क्यों पति करते है बीवियों का फोन चेक ?

पति और पत्नी का प्यार कोई समझदार ही समझ सकता है। उन दोनों में एक अलग अंडरस्टैंडिंग होती है। प्यार और विश्वास ही किसी भी रिश्ते की असल नींव है। पति-पत्नी के रिश्ते की नींव यही है। अगर प्यार कम हो फिर भी इस रिश्ते की गाड़ी चल जाती है। मगर विश्वास कम हो जाए तो रिश्ते का चल पाना मुश्किल हो जाता है। विश्वास वफादारी से आता है। इसलिए पति-पत्नी को एक दूसरे से बहुत लॉयल रहना चाहिए। मगर कई बार पति अपने बीवियों के फ़ोन को उनकी गैरहाजरी में चेक करने लगते है। इसके पीछे बहुत से कारण है। आज हम आपको पति के बीवियों के फ़ोन चेक करने के ठोस वजह ही सूचि बताएंगे। 

विश्वास की कमी होना 

सबसे बड़ा कारण यह है कि पतियों को अपनी वाइफ पर विश्वास कम होता है। बार-बार फोन चेक कर वो पता लगाना चाहते है कि कही वो उनसे कोई बात तो नहीं छिपा रही। 

punjab kesari

शक होना

पति ऐसा इसलिए करते है क्योंकि उन्हें अपनी वाइफ पर शक होता है। वो सोचते है कि शायद उनकी बीवी किसी और को भी डेट कर रही है। 
 
लड़ाई के बहाने ढूंढना 

कई बार हस्बैंड ऐसा करते है ताकि वो लड़ाई करने के बहाने ढूंढ सके। यह घर में कलह करने की उनकी बहुत बड़ी चाल होती है। अगर आपका पार्टनर भी ऐसा करता है तो उनकी बात को नजरअंदाज करें। 

प्यार में कमी 

कई बार पतियों को लगता है कि उनकी वाइफ उनसे प्यार नहीं करती है। इस कारण वो उनका फोन चेक कर पता लगाना चाहते है कि आखिर किससे उनकी वाइफ की ज्यादा बातें होती है। 

punjab kesari

किसी और से ज्यादा लगाव 

अगर आपका लगाव किसी और आदमी से ज्यादा है तो शायद आपके हस्बैंड इस बात से इनसेक्योर होकर आपका फ़ोन चेक करने की आदत लगा सकते है। 

धोका मिलने का अंदाजा  

कई बार मर्दो को अपने ऊपर इतना कॉन्फिडेंस नहीं होता कि उनकी वाइफ उन्ही से प्यार करती है। फिर वो खुद ही ग़लतफहमी पाल लेते है कि उन्हें उनकी वाइफ धोका जरूर देगी। 

Related image

नोट : अगर आपके हस्बैंड भी ऐसा करते है  है तो उनसे बात कर उन्हें समझाए और सारे मनमुटाव सुलह करें। इसमें ही आप दोनों की भलाई है। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News