
नारी डेस्क : साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद आज दोनों को पहली बार साथ में स्पॉट किया गया, जहां एयरपोर्ट पर फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया।

तेलुगु रीति-रिवाजों से रचाई शादी
रश्मिका और विजय ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शादी की। शादी के बाद कपल उदयपुर से रवाना हुआ, जहां उन्हें एक साथ देखने के लिए एयरपोर्ट के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुटी रही।

एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल
उदयपुर एयरपोर्ट पर रश्मिका और विजय हाथों में हाथ डाले नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस बेहद खुश दिखे। रश्मिका ने मैरून रंग का खूबसूरत गाउन पहना था, जबकि विजय हाथीदांत रंग की शेरवानी में नजर आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं शादी की तस्वीरें
बीती रात कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। रश्मिका ने तस्वीरों के साथ एक इमोशनल पोस्ट लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

मीडिया के सामने दिए पोज, किया नमस्ते
एयरपोर्ट पर दोनों ने न सिर्फ पैपराजी को पोज दिए, बल्कि हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया। फैंस के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और हर कोई इस न्यूली मैरिड कपल की एक झलक पाने को बेताब नजर आया। शादी के बाद रश्मिका और विजय की पहली सार्वजनिक मौजूदगी ने सोशल मीडिया से लेकर एयरपोर्ट तक उत्साह का माहौल बना दिया। फैंस अब बेसब्री से इस कपल के आगे के प्लान्स और नई तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।