26 APRFRIDAY2024 5:07:33 PM
Nari

Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर करेंगे ये काम तो कभी नहीं रहेगी पैसों की किल्लत

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 22 Jul, 2018 10:35 AM
Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर करेंगे ये काम तो कभी नहीं रहेगी पैसों की किल्लत

महंगाई के इस दौर में हर किसी को पैसों की किल्लत से परेशान हैं। पैसों की किल्लत और घर की सुख-समृद्धि के लिए लोग अपने घर के वास्तु दोष दूर करने के लए कई तरीके अपनाते हैं। घर के रंग से लेकर पौधा तक सब कुछ वास्तु के हिसाब से रखते है, ताकि जिंदगी में हमेशा पैसों की बरसात होती रहे और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहे। अगर आपके घर में भी हमेशा पैसों की किल्लत और अशांति बनी रहती है तो जरा अपने अपने घर के मुख द्वार पर नजर डालें। दरअसल, हम लोग अपने घर के मेन गेट को लेकर अक्सर ऐसी गलतियां कर देते है, जिससे घर में सकारात्मक के बजाए नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं।

 


1. दरवाजे का रंग
घर में हमेशा सबसे बड़ा मुख्य द्वार होना चाहिए, जिसका कलर पीला, मैरून या सिंदूरी लाल होना चाहिए। इससे घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं। अगर आप किराए के घर में रहे है और अपनी मर्जी से दरवाजे को रंग नहीं सकते तो कम से कम उस पर इन रंगों की कोई पेंटिंग या तस्वीर लगाएं। 

 

2. शुभ चिह्न जरूर लगाएं
हमेशा अपने घर के मेन गेट पर ओम, स्वास्तिक, शुभ लाभ जरूर लिखवाना चाहिए। इसके लिए लाल रंग की रोली का इस्तेमाल करें। इससे घर बुरी नजर लगने से बचा रहता हैं। 

 

3. तुलसी का पौधा
घर के मेन गेट के पास तुलसी पौधा जरूर लगाएं क्योंकि इससे घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करतीं। आप चाहे तो चमेली की बेल भी अपने घर में लगा सकते है, जिसकी सुगंध घर में फ्रैंश माहौल बनाएं रखेंगी और कई वास्तु दोष दूर करेगी। 

 

4. तोरण
अगर जिंदगी भर स्वस्थ रहना चाहते है तो अपने घर के मेन गेट पर अशोक के पेड़ के पत्ते या आम के पत्तों से तोरण बनाकर जरूर लटकाएं। आप चाहे तो बाजार में मिलने वाले वंदनवार भी लगा सकते हैं।

 

5. विंड चाइम
विंड चाइम न केवल घर की डैकोरेशन में काम आता है बल्कि इससे घर में बरकत भी बनी रहती है। अगर विंड चाइम घर के मेन गेट पर लगा रहे है तो छह डंडों वाला विंड चाइम लगाएं क्योंकि फेंगशुई के अनुसार, विंड चाइम की खनखनाहट से घर पर कभी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
 

Related News