18 SEPWEDNESDAY2024 3:31:28 AM
Nari

ऐसी सीढ़ियां घर में लेकर आती है कंगाली और नैगटिविटी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 12 Sep, 2024 08:11 PM
ऐसी सीढ़ियां घर में लेकर आती है कंगाली और नैगटिविटी

नारी डेस्कः बहुत से लोग वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करते हैं और वास्तु के अनुसार ही अपना बनवाते हैं। कहा जाता है कि अगर घर का नक्शा वास्तु मुताबिक ना बना हो तो घर में कंगाली, बीमारी और क्लह-क्लेश रह सकता है। इसी के साथ घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की सीढ़ियों का भी सही दिशा में होना बहुत जरूरी है। इसी के साथ घर की सीढ़ियों के नीचे कुछ चीजों को रखने की मनाही है। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है और परिवार के सदस्यों को कंगाली का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी वास्तु शास्त्र में विश्वास करते हैं तो वास्तु से जुड़े इन नियमों को जरूर फॉलो करें। 

सीढ़ियां बनवाने की उचित दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियां बनवाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा शुभ होती है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे घर के मालिक को वित्तीय नुकसान झेलना पड़ता है।

सीढ़ियों के नीचे क्या नहीं बनवाना चाहिए?

सीढ़ियों के नीचे रसोईघर, शौचालय या फिर मंदिर नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार,इससे परिवार के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दिक्कत बन सकती है। 

सीढ़ियों के नीचे स्टोर रूम भी नहीं बनाना चाहिए। अगर आप आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

वास्तु के अनुसार, सीढ़ियों के नीचे की स्पेस खुलीहोनी चाहिए। सीढ़ियों के नीचे की खुली जगह होने से बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलती है। सीढ़ियां सदैव साफ होनी चाहिए। गंदी सीढ़ी होने से
घर में नकारात्मकता का वास होता है।
 PunjabKesari

कैसी होनी चाहिए सीढ़ियां?

सीढ़ियां चौड़ी और मजबूत होनी चाहिए। तंग या कमजोर सीढ़ियाँ नकारात्मकता ला सकती हैं और परिवार के सदस्यों की सेहत पर असर डाल सकती हैं।

सीढ़ियों के नीचे रसोईघर, शौचालय, या पूजा स्थल न बनाएं। इसके बजाय, इसे खाली या स्टोर रूम के रूप में उपयोग करें।

सीढ़ियाँ हमेशा साफ और व्यवस्थित रखनी चाहिए। गंदगी और अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती है।

सीढ़ियों पर अच्छी रोशनी होनी चाहिए। अंधेरे और खंडित सीढ़ियाँ घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकती हैं।

सीढ़ियों का रंग हल्का और सुखद होना चाहिए। गहरे रंग नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

सीढ़ियों को घर के मुख्य दरवाजे के सामने नहीं बनाना चाहिए। यह परिवार की खुशहाली को प्रभावित कर सकता है।

सीढ़ियों की आवाज़ को ठीक से ठीक करना चाहिए। चरमराहट या खटपट नकारात्मकता का संकेत हो सकती है।

नोटः बताए गए टिप्स वास्तु शास्त्र के मुताबिक है और ये सारी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से ली गई है। कोई भी वास्तु टिप्स फॉलो करने से पहले वास्तु एक्सपर्ट की राय जरूर लें। 

Related News