05 MAYSUNDAY2024 2:26:18 AM
Nari

बच्चे के कमरे में जरुर रखें ये चीजें, पढ़ाई में लगेगा आपके लाडले का मन

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Nov, 2022 01:32 PM
बच्चे के कमरे में जरुर रखें ये चीजें, पढ़ाई में लगेगा आपके लाडले का मन

पेरेंट्स अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर कई बार परेशान रहते हैं। कई बच्चे पढ़ने में अच्छे होते हैं वहीं इसके विपरित कई बच्चे पढ़ने में ज्यादा इंटेलिजेंट नहीं होते। अगर आप चाहते हैं कि बच्चे का पढ़ाई में मन लगे तो आप उसके कमरे को वास्तु के अनुसार, ही सजाएं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे वास्तु टिप्स जिनका आपको बच्चे के कमरे में ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

बेडरुम 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बच्चे का कमरा उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिशा का संबंध बुद्धि और शक्ति से होता है। इस दिशा में आप बच्चों के बेड रख सकते हैं। इससे पॉजिटिव एनर्जी आएगी और उनका पढ़ाई में भी मन लगेगा। 

PunjabKesari

मोमबत्ती जलाएं 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप बच्चों के कमरे में मोमबत्ती जरुर जलाएं। माना जाता है कि इससे उनका ध्यान पढ़ाई में जरुर लगेगा। आप मोमबत्ती को कमरे के पूर्वी, उत्तर-पूर्वी या दक्षिणी भाग में रख सकते हैं। इससे उनकी बौद्धिक क्षमता भी बढ़ेगी। 

हल्का रंग करवाएं 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बच्चों के कमरे की दीवारों में हमेशा हल्का रंग ही करवाना चाहिए। हल्का पीला, हल्का गुलाबी, हल्का हरा रंग आप कमरे में करवा सकते हैं। यह रंग उनके लक्षय की ओर केंद्रित करता है। यह रंग उनके दिमाग को भी तेज रखते हैं। ज्यादा गाढ़ा रंग बच्चे को व्याकुल कर सकता है और उनका ध्यान भी भटकाता है। 

PunjabKesari

रखें ग्लोब 

आप बच्चों के कमरे में ग्लोब भी जरुर रखें। ग्लोब कमरे में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ग्लोब को आप उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। माना जाता है कि इससे उनका मन पढ़ाई में लगेगा और उन्हें परीक्षा में भी अच्छे अंक मिलेंगे। 

स्टडी टेबल 

बच्चों के कमरे में आप स्टडी टेबल भी जरुर रखें। माना जाता है कि इससे उनकी स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ेगी। आप स्टडी  टेबल को बच्चे के कमरे में उत्तर-पूर्व की ओर रख सकते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, आप स्टडी टेबल आयातकार का खरीद सकते हैं। यह बच्चे की एकाग्रता पर गहरा प्रभाव डालता है। हल्के रंग का टेबल आप बच्चों के कमरे में लगाएं। 

PunjabKesari
 

Related News