30 APRTUESDAY2024 4:39:22 AM
Nari

समुद्र में बना है यह म्यूजियम

  • Updated: 08 Mar, 2017 05:30 PM
समुद्र में बना है यह म्यूजियम

ट्रैवलिंगः अपनी पुरानी सभ्यता और संस्कृति को बच्चों तक पहुंचाने के लिए म्यूजियम बनाएं जाते हैं। जिसमें बहुत सी ऐसी चीजों को संग्रहित करके रखा जाता है जो दुर्लभ होती हैं। आपने भी बहुत बार म्यूजियम देखें होगे जो अलग-अलग थीम को लेकर बनाएं गए हैं  लेकिन आज हम जिस संग्रहालय की बात कर रहे हैं वो पानी में बनाया गया है। म्यूजियम की खास बात यह है कि इसमें रखी गई मूर्तियों को कुछ अलग तरीके से बनाया गया है ताकि यह खराब न हो। 


मैक्सिको में के किवंताना रो बना यह म्यूजियम बहुत खूबसूरत है। जिसे जैसन देकरिज टेलर ने बनाया है।इसमें 500 मूर्तिया रखी गई हैं। इस अनोखे म्यूजियम को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। इस थीम को बनाने के लिए 2009 में काम शुरू कर दिया गया था और 2013 में यह बनकर पूरा हो गया।


अंडरवाटर संग्रहालय के नाम से जाने जाते इस म्यूजियम में बहुत ही खूबसूरत मूर्तिया हैं। शुरूवात में यहां पर सिर्फ 100 मूर्तिया ही थी। इनको पीएच न्यूट्रल मैरिल कंक्रीट से बनाया गया था। यहां पर भारी भरकम मूर्तियों को रखा गया है। जिनका वजन 120 टन से ज्यादा है। 1600 वर्ग मीटर के दायरे में फैले इस म्यूजियम में सिर्फ वहीं लोग जा सकते हैं जो अच्छे तैराक हैं। 

Related News