29 APRMONDAY2024 9:19:05 PM
Nari

मथुरा जैसे पेड़े घर पर बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 13 Apr, 2024 04:33 PM
मथुरा जैसे पेड़े घर पर बनाने के लिए फॉलो करें ये आसान रेसिपी

मथुरा के पेड़े तो दुनिया भर में काफी प्रचलित हैं। वैसे तो बहुत तरह के पेड़े आपको मिल जाएंगे लेकिन मथुरा के पेड़े की बात अलग ही है। इसका स्वाद ऐसा होता है जो भी एक बार इसे खा ले वह जिंदगी भर इसका टेस्ट नहीं भूलता। अगर आपका भी मथुरा के पेड़े खाने का मन कर रहा है तो अब आपको मथुरा जाने की जरूरत नहीं है। हम आपको आज इसकी विधी बताने जा रहे हैं जिसे आप अपने घर पर बना कर खा सकते हैं।

सामग्री

खोया या मावा - 250 ग्राम
चीनी पीसी हुई - 200 ग्राम
घी - 2 या 3 टेबल स्पून
छोटी इलायची - 4-5 (कुटी हुई)

PunjabKesari

विधि

1. सबसे पहले खोये को एक चम्मच की सहायता से मसल लीजिए।
2.अब एक कड़ाही को गरम करके इसमें खोया डालिए और इसे सिम आंच पर रखकर लगातार तब तक चलाते रहिए जब तक कि यह हल्का भूरा ना हो जाए।
3.जब यह गोल्डन ब्राउन होने लगे तो इसमें 2 चम्मच घी डालकर गोल्डन भूरा होने तक भूनते रहिए।
4. अगर खोया सूख रहा है तो इसमें 2 बड़े चम्मच मलाई वाला दूध डालकर इसे तब तक चलाइए जब तक दूध सूख न जाए।
5. अब आंच बंद कर दें लेकिन खोये को लगातार थोड़ी देर तक चलाते रहें क्योंकि कड़ाही गरम है और खोया चिपक सकता है।
6. अब इसमें आधा चीनी का बूरा मिलाकर लपेटें और अच्छे से मिला लें। अब आप इस मिश्रण से पेडे बना सकते हैं।
7. पेड़ा बनाने के लिए इस मिक्सचर को थोड़ा सा हाथ में लेकर गोल आकार दें।
8.अब इसे हथेली में लेकर हल्का सा दबाएं ताकि ये पेड़े जैसा आकार ले ले।
9. अब इस पेड़े को इलायची पाउडर और बुरे लगी प्लेट पर रखते जाएं।


 

Related News