
नारी डेस्क: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, जिन्हें लोग सीरियल 'नागिन' में बेला के किरदार के लिए पहचानते हैं, जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। सुरभि ज्योति ने शादी के दो साल बाद अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की। इस खबर से उनके फैंस बेहद खुश हैं। सुरभि टीवी इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद उन्होंने अब फैंस के साथ यह खुशी साझा की है।
सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज
सुरभि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास फोटो शेयर की। इस फोटो में उनके और उनके पति के पैर दिखाई दे रहे हैं, और दोनों के बीच में छोटे से बेबी के शूज रखे हुए हैं। इस फोटो के साथ सुरभि ने लिखा "ॐ… हमारा सबसे बेहतरीन एडवेंचर शुरू होने वाला है, छोटा सा इस जून में दुनिया में आने वाला है।" फैंस और दोस्तों ने इस पोस्ट पर बधाइयों का तांता लगा दिया। टीवी एक्ट्रेस मौन रॉय, अनीता हस्सनंदानी जैसी सेलिब्रिटी मित्रों ने भी उन्हें बधाई दी।
फैंस की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया की दूरी
कुछ समय से सुरभि सोशल मीडिया पर कम एक्टिव थीं, जिसके कारण उनके फैंस उनके पुराने पोस्ट्स पर पूछते रहे कि वह कहां हैं। अब उन्होंने फैंस के सामने यह खुशी की खबर साझा करके कारण भी बता दिया। सुरभि ज्योति ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की। उन्होंने 'कुबूल है', 'नागिन', 'गुनाह', 'कोई लौट के आया है' जैसे कई हिट शो किए हैं। उनके सीरियल 'कुबूल है' को दर्शकों का विशेष प्यार मिला था।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुरभि ने साल 2024 में सुमित सूरी से शादी की। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और उनकी शादी नैनीताल में हुई थी। अब यह कपल अपने नए सफर की शुरुआत प्रेगनेंसी के साथ कर रहा है।