29 APRMONDAY2024 2:44:11 AM
Nari

इन 6 तरीकों से मिनटों में ठीक हो जाएगी हिचकी

  • Updated: 07 Dec, 2016 11:11 AM
इन 6 तरीकों से मिनटों में ठीक हो जाएगी हिचकी

हिचकी बंद न हो रही तो क्या करे : हिचकी जब आती है तो कुछ देर तक रूकने का नाम ही नहीं लेती। हिचकी आने के भी बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे गर्म खाने के एकदम बाद कुछ ठंड़ा खाना या ज्यादा मिर्च वाला खाना खाने से भी यह परेशानी हो सकती है। आज हम आपको तुरंत हिचकी रोकने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं। जिससे यह समस्या ठीक हो जाएगी। 

 

1. ठंड़ा पानी
हिचकी आने पर 1 गिलास ठंड़ा पानी पीने से ठीक हो जाती है। कुछ लोगों का मानना है कि पानी पीते समय अपनी नाक बंद कर लेनी चाहिए।

 

2. शहद
हिचकी आने पर तुरंत शहद का 1 चम्मच खाने से आराम मिलता है। यह अचुक नुस्खा है। 

 

3. पीनट बटर 
पीनट बटर खाने से भी राहत मिलती है। इसे खाने से सांस लेने की क्रिया प्रभावित होती है जो हिचकी को रोकने में मददगार है। 

 

4. घुटनों को छाती तक लगाएं
हिचकी नहीं रूक रही तो पैरों के भार बैठकर घुटनोें को छाती तक लगाएं। इससे मांसपेशियों की सिकुड़न दूर हो जाती है। 

 

5. नींबू
अल्कोहल के कारण हिचकी आ रही है तो इसके लिए नींबू असरदार उपाय है। नींबू का एक चोथाई टुकड़ा काट कर मुंह में डाल लें। इसे धीरे-धीरे चबाते जाएं। हिटकी ठीक हो जाएगी।



6. आइस बैग
हिचकी को रोकने के लिए गर्दन पर आइस बैग रखें। इससे राहत मिलेगी।

Related News