20 APRSATURDAY2024 2:58:28 AM
Nari

विश्व सुंदरी Aishwarya के 4 ब्यूटी सीक्रेट, 40 के बाद भी दमकती त्वचा के यहीं हैं राज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Sep, 2021 05:55 PM
विश्व सुंदरी Aishwarya के 4 ब्यूटी सीक्रेट, 40 के बाद भी दमकती त्वचा के यहीं हैं राज

पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ऐश्वर्या राय ने अपनी सुंदरता से देश ही नहीं दुनिया को भी अपना दिवाना बना रखा है। उनकी जैसी हेल्दी स्किन, सुंदर होंठ और खूबसूरत आंखें पाना हर लड़की का सपना है। हर कोई उनकी सुंदरता का राज जानना चाहता है। आज हम आपकाे बताते हैं कि किस तरह इस उम्र में भी ऐश्वर्या राय की खूबसूरती बरकरार है।


उबटन: ऐश्वर्या अपनी त्वचा को खूबसूरत और निखरा हुआ रखने के लिए प्राकृतिक चीजों को मिलाकर बनाए गए उबटन का इस्तेमाल करती हैं। इस उबटन में बेसन, दूध और हल्दी का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही ऐश्वर्या बताती हैं कि त्वचा को माइश्चराइज रखने के लिए वो दही और खीरे के फेस मास्क का भी प्रयोग करती हैं।

खीरे का रस: ऐश्वर्या को खीरा बहुत पसंद है। अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए खीरे का रस अपने चेहरे पर लगाती हैं। चेहरे की जलन को भी खीरा दूर करके राहत प्रदान करता है।

पानी पीना: ऐश्वर्या खूब सारा पानी पीती हैं।वो कहती हैं किपानी पीने से शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। 

दूध और बादाम का तेल: ऐश्वर्या अपने चेहरे पर दूध और बादाम के तेल का उपयोग भी करती हैं. बादाम के तेल को आप कई अलग-अलग तरह से अपनी त्वचा पर उपयोग कर सकते हैं। 

हेल्दी खाना: ऐश्वर्या अपने आपको फिट और जवां रखने के लिए वो उबले हुए खाने को प्राथमिकता देती हैं। तेल-मसाले वाले खाने से वह हमेशा ही परहेज करती हैं।


 ऐश्वर्या अपने चेहरे पर दही और शहद से मालिश करती हैं. वह त्वचा को स्वस्थ और सुंदर रखने के लिए कम से कम केमिकल का इस्तेमाल करने में विश्वास रखती हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इसकी जानकारी दी थी। 

Related News