28 MARSATURDAY2026 8:33:51 PM
Life Style

सबा आजाद अस्पताल में भर्ती हुआ घातक इंफेक्शन, इस बीमारी की वजह से घटा 4 किलो वजन

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 28 Mar, 2026 05:43 PM
सबा आजाद अस्पताल में भर्ती हुआ घातक इंफेक्शन, इस बीमारी की वजह से घटा 4 किलो वजन

नारी डेस्क:  बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद को हाल ही में ‘साइकलोस्पोरा कायेटेनेन्सिस’ नामक खतरनाक पैरासाइटिक इंफेक्शन हो गया, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस संक्रमण के चलते दो हफ्तों के भीतर उनका 4 किलो वजन कम हो गया। सबा ने बताया कि यह समय उनके जीवन का सबसे मुश्किल दौर था। वे अपने सामान्य जीवन में फिट और सक्रिय हैं, लेकिन इस बीमारी ने उन्हें अंदर से काफी कमजोर कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले तक वे जिम में भारी वजन उठा रही थीं, लेकिन अचानक उनका शरीर इतना कमजोर हो गया कि एक टूथपिक उठाना भी मुश्किल हो गया।

ऋतिक रोशन बने सहारा

इस मुश्किल समय में उनके बॉयफ्रेंड और सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने उनका पूरा सहारा बनकर खड़ा रहकर उन्हें मानसिक और भावनात्मक समर्थन दिया। सबा ने बताया कि ऋतिक ने न केवल उनका ख्याल रखा, बल्कि उनके चिड़चिड़े मूड को भी प्यार से संभाला। अस्पताल में बिस्तर पर लेटे हुए भी ऋतिक ने माहौल हल्का रखा और सबा के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की पूरी कोशिश की। सबा ने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि अस्पताल की तस्वीरों में वे जितनी कमजोर दिख रही हैं, असल में ऐसा नहीं है; बस बेड थोड़ा बड़ा होने की वजह से ऐसा लग रहा है।

PunjabKesari

कच्ची सब्जियों और खाने पर सावधानी की अहमियत

सबा आजाद ने इस अनुभव से सीख लेते हुए अपने फैंस को खास सलाह दी। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई पर कोई कोताही नहीं करनी चाहिए। खासकर कच्ची सब्जियों और सलाद की सफाई में सावधानी बरतना जरूरी है। सबा ने बताया कि अब वे अपने घर की सब्जियों को बेकिंग सोडा से धोती हैं ताकि किसी भी तरह का संक्रमण न फैले। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे भी अपनी सब्जियां और सलाद अच्छी तरह धोकर ही खाएं। उन्होंने कहा, "एक छोटी सी लापरवाही सेहत पर बहुत भारी पड़ सकती है।"

बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं

सबा आजाद की पोस्ट पर कई बॉलीवुड सितारों ने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। इनमें कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और ऋचा चड्ढा शामिल हैं। सबा ने फैंस को चेताया कि अपनी सेहत को लेकर कोई भी कोताही न बरतें और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। इस अनुभव के माध्यम से सबा ने साफ-साफ संदेश दिया कि स्वास्थ्य और सफाई में किसी तरह की लापरवाही न करें। चाहे वह घर का खाना हो या बाहर से लाई सब्जियां, उन्हें अच्छी तरह से धोकर ही उपयोग करना चाहिए। साथ ही, मुश्किल समय में मानसिक सहारा और सकारात्मक सोच भी बहुत जरूरी है।  

Related News