09 JUNTUESDAY2026 12:23:07 AM
Nari

Shah Rukh जैसे स्टार को कहकर देखो...' 30 की Taapsee को नहीं मिल रहे रोमांटिक रोल

  • Edited By Monika,
  • Updated: 08 Jun, 2026 05:57 PM
Shah Rukh जैसे स्टार को कहकर देखो...' 30 की Taapsee को नहीं मिल रहे रोमांटिक रोल

नारी डेस्क : 30 के बाद नहीं कर सकते रोमांटिक सिन, आप ने तो शाह रुख के साथ काम किया है,  आप इस रोमांटिक सिन के लिए काफी बड़ी है। तापसी पन्नू की बात करें तो वो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फिल्मों में बेबाक कैरेक्टर्स निभाने के साथ-साथ रोमांटिक रोल्स भी बाखुभी निभाए है। मगर एक बार तापसी से कहा गया था कि वे रोमांटिक मूवीज के लिए खास यंग नहीं हैं। वो नहीं कर सकती ये सिन।

बता दें की तापसी टाइम्स एंटरटेनमेंट को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि जब वह 30 साल की थीं, तब उनसे कहा गया था कि वह रोमांटिक रोल्स के लिए नहीं बनी हैं। वह इस रोल के लिए काफी बड़ी हैं। 

PunjabKesari

तापसी पन्नू ने कहा, "मैं अपनी उम्र के 20वें दशक के बीच में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आई थी। तीन-चार साल तक तो आपको अच्छा रोल पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। जब तक आप अपनी पहचान बना पाती हैं, तब तक आप 30 साल की हो चुकी होती हैं। फिर वे कहते हैं कि आप रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में काम करने के लिए उतनी यंग नहीं हैं।"

तापसी ने इंटरव्यू में बताया कि इस तरह का भेदभाव सिर्फ बॉलीवुड नहीं, बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी होता है। कहा, 'साउथ में भी मेरे साथ ऐसा होता था। जैसे ही मुझे किसी सीनियर एक्टर के अपोजिट कास्ट किया जाता, कम उम्र के एक्टर मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे। वे कहते थे, 'अरे नहीं, वह उस एक्टर के साथ काम कर चुकी है।

PunjabKesari

तापसी बॉलीवुड का जिक्र करके कहती हैं, की 'आप शाहरुख खान के बारे में ऐसा कहने की हिम्मत नहीं कर सकते। आप जानते हैं, शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी बदल जाती है, तो ऐसी सोच यहां नहीं है लेकिन जब मैंने साउथ में काम किया था तब मेरे लिए ऐसी सोच थी।

यें भी पढ़ें : गर्मियों में इन 4 लोगों को नहीं खानी चाहिए दही, गलती से खा लिया तो हो सकता है नुकसान

तापसी पन्नू ने आगे कहा, "आज भी कई बार मुझे लगता है कि इस रोल के लिए असल में किसी यंग आर्टिस्ट की जरूरत नहीं है।' फिर भी वे यंग आर्टिस्ट को ही लेना चाहते हैं। पुरुषों के मामले में ऐसा नहीं होता। बेशक यह हम सब देख सकते हैं लेकिन हां उम्र को लेकर भेदभाव एक बड़ी परोबलम है। उन्होंने बताया कि 'बहुत ज्यादा मिहनत और थकान' के बाद, उन्होंने इस सच्चाई को स्वीकार करने और ऐसे रोल करने का फैसला किया जिनका वह अपनी उम्र में आनंद ले सकें। आपको क्या लगता है कि सच में उम्र के हिसाब से रोल कराने चाहिए या काबिलियत देख कर। कमैंट करके जरुर बताए।

Related News