08 JUNMONDAY2026 6:20:37 PM
Nari

आपकी रसोई में छुपा है कोरियन ग्लोइंग स्किन का राज, जानें इस्तेमाल का तरीका

  • Edited By Monika,
  • Updated: 08 Jun, 2026 03:57 PM
आपकी रसोई में छुपा है कोरियन ग्लोइंग स्किन का राज, जानें इस्तेमाल का तरीका

नारी डेस्क : आज के समय में हर कोई ग्लास स्किन (Glass Skin) पाने की चाह रखता है। इसका मतलब है ऐसी त्वचा जो साफ, चमकदार, बेदाग और अंदर से नेचुरल ग्लो देने वाली हो। यह ब्यूटी ट्रेंड सबसे पहले कोरिया में लोकप्रिय हुआ, जहां महिलाएं अपनी स्किन का खास ख्याल नेचुरल तरीकों से रखती हैं। अच्छी बात यह है कि इस तरह की चमकदार त्वचा पाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आपके घर की रसोई में ही ऐसे कई प्राकृतिक उपाय मौजूद हैं, जो आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बना सकते हैं।

चावल का पानी – कोरियन ब्यूटी का सीक्रेट

कोरियन स्किन केयर में चावल के पानी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। यह स्किन की रंगत सुधारता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और त्वचा को टाइट बनाता है। इसे बनाने के लिए आधा कप चावल धोकर दो कप पानी में 30 मिनट तक भिगो दें। फिर पानी छानकर स्प्रे बोतल में भर लें और इसे टोनर की तरह दिन में दो बार इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

कच्चा दूध – नेचुरल क्लींजर और मॉइस्चराइजर

ग्लोइंग स्किन के लिए त्वचा का हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी है। ऐसे में कच्चा दूध एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर और मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन हटाने में मदद करता है और नई, साफ व चमकदार त्वचा को बाहर लाता है। रात को सोने से पहले कॉटन की मदद से कच्चा दूध चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10–15 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा मुलायम और हेल्दी बनती है।

यें भी पढ़ें : डिनर के बाद खाएं सिर्फ 1 चम्मच ये बीज, शरीर से बाहर निकलेगा खराब कोलेस्ट्रॉल

शहद – बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए फायदेमंद

शहद में एंटी-बैक्टीरियल और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद लाभकारी हैं। यह मुंहासों, दाग-धब्बों और ड्राइनेस को कम करने में मदद करता है।आप एक चम्मच शहद में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो केवल शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

कोरियन ग्लास स्किन पाना अब मुश्किल नहीं है। सही Natural materials और रोज की देखभाल से आप भी घर बैठे चमकदार, साफ और हेल्दी त्वचा पा सकते हैं। बस जरूरत है सही तरीके और देखभाल की।

Related News