27 APRSATURDAY2024 4:27:58 PM
Nari

बच्चे को Nature Lover बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

  • Updated: 29 Jan, 2018 06:09 PM
बच्चे को Nature Lover बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

कुछ बच्चे पूरा दिन घर में रह कर टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल पर ही लगे रहते हैं। इससे उनकी आंखों और स्वस्थ पर गलत प्रभाव पड़ता है। बच्चों को इन से दूर रखने के लिए उनको बाहर खेलने के लिए कहें। एेसा करने से बच्चा बीमारियों से दूर और प्रकृति के नजदीक आएगा। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा जीवनभर ठीक रहे तो उनको प्राकृति से जोड़े। एेसा करने से उनका शारीरिक और मानसिक दोनो तरह से विकास ठीक से होगा। अगर आपका बच्चा बाहर जाने से मना करता है तो आज हम आपको बताएगे कि कैसे अपने बच्‍चों को प्रकृति के साथ जीना सिखायें।

1.सैर है जरूरी

PunjabKesari
सुबह- शाम के समय बच्चों को पार्क या उन जगहों पर लेकर जाएं जहां पेड़ लगे हो। रोजाना उनको एेसे जगह पर लेकर जाने से उनका स्वस्थ ठीक रहने के साथ ही प्राकृति से लगाव भी बढेगा। लॉन्ग वॉक करने से माइंड को रिफ्रेश करने में मदद मिलती है।

 

2. खेतों में जाएं
बच्चों को हरे भरे खेत देखने में बहुत अच्छे लगेगें। उनको खेतों पर लेकर जाने से उनके दिल और दिमाग को बहुत सुकून मिलने के साथ ही प्राकृति की अहमियत का भी पता चलता। उनके मन में किसानों के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना भी बढ़ेगी।

 

3. सूखे पत्तों पर कूदें

PunjabKesari
आपको याद होगा जब आप छोटे थे तो पतझड़ के मौसम या जहां भी पेड़ के पत्ते गिरे होते थे। उनको इकठ्ठा करके उन पर कुदा शुरू कर देते थे। एेसा ही कुछ अपने बच्चों के साथ भी करें। इस तरह करने से बच्चों को मजा भी आएगा और वह नई नई चीजें भी सीखेगें।

 

4. पिकनिक पर जाएं
जब भी कहीं बाहर घूमने या पिकनिक का प्लैन बना रहे हैं, तो हरियाली वालों जगहों या जगलों पर जाएं। इससे बच्चे खुद को प्राकृति से बहुत ही नजदीक समझेगें। अलग- अलग तरह के पेड़ों, पक्षियों को देखने से उनको नए- नए अनुभव भी मिलेगें।

 

5. तारे गिनना

PunjabKesari
रात के समय में बच्चों के साथ तारे गिनना शुरू करें। धीरे- धीरे बच्चों से बात भी करें। जब वह आपसे खुल कर बात करने लगेगें तो वह अपनी परेशानियों के बारे में आपको बता पाएंगें। इसके साथ ही उनको आकाश में आ रहे बदलावों के बारे में पढ़ाएं और फिर उसका प्रेक्टिकल भी दिखाएं। सर्दी की रातों में आसमान साफ नजर आता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News