28 APRSUNDAY2024 4:46:48 AM
Nari

केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बिगड़ा माहौल, आज दिल्ली के ये रास्ते और मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 Mar, 2024 11:02 AM
केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर बिगड़ा माहौल, आज दिल्ली के ये रास्ते और मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद वीरवार रात उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। दिल्ली पुलिस ने आप के विधायकों सहित लगभग उसके दो दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है, जो मुख्यमंत्री आवास के पास सड़क को अवरुद्ध करने की कोशिश कर रहे थे। माना जा रहा है कि आज भी राजधानी में हालात खराब हो सकते हैं। 

PunjabKesari

दिल्ली की हालात पर नजर डालें तो आज यहां के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर सभी रूट की जानकारी शेयर की है। ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीट पर लिखा- आज विशेष व्यवस्था के कारण कृष्ण मेनन मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर यात प्रभावित रह सकता है। वहीं दिल्ली पुलिस के निर्देश पर ITO मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। 

PunjabKesari
 इसके अलावा ITO से कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले रास्ते पर को भी बंद किया जा सकता है। ED दफ्तर के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि ED दफ्तर के नजदीकी मेट्रो स्टेशन लोक कल्याण मार्ग को भी बंद किया जा सकता है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP विरोध प्रदर्शन कर सकती है, जिसके चलते डीडीयू मार्ग को बंद किया गया है। यानी कि आज दिल्ली वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

PunjabKesari

 पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल के आवास के पास धारा 144 भी लगा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी दिल्ली में सिविल लाइंस इलाके में स्थित उनके आधिकारिक आवास की ओर जाने वाली गली में अवरोधक लगा दिए गए हैं और वहां अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईडी कार्यालय और मध्य दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के पास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि ईडी कार्यालय और मध्य दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) मुख्यालय के पास दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगा दिया गया है।

PunjabKesari

कल शाम को जैसे ही ईडी की टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंची, आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी, दिल्ली नगर निगम की महापौर शैली ओबेरॉय और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमा हो गए। उन्हें अवरोधकों के जरिए बाहर ही रोक दिया गया। मुख्यमंत्री आवास के बाहर मौजूद मीडियाकर्मियों को भी लेन से बाहर जाने के लिए कहा गया। 

Related News