
नारी डेस्क: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी इन दिनों मुश्किल हालातों से गुजर रही है। उनकी पिता और जाने-माने नाटककार भीम वकानी का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। डेढ़ साल पहले उन्हें लकवा मार गया था और हाल ही में उन्हें निमोनिया हो गया था, लंबे बीमारी के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। पिता के जाने के बाद टीवी अभिनेत्री पूरी तरह से टूट गई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में वकानी एक दम बिखरी हुई नजर आई। पिता के अंतिम संस्कार में वह चेहरे को दुपट्टे से छिपाती हुई नजर आई, उन्होंने फेस पर मास्क भी लगाया था। वीडियो में देखा गया कि वह अपने पिता के अंतिम दर्शन कर रही हैं, इस दौरान वह खुद काे संभाल नहीं पाई। पिता को जाते देख अभिनेत्री फूट- फूट कर रोने लगी।

एक्ट्रेस को ऐसे रोते देख फैंस का दिल टूट गया। एक फैन ने दुख जताते हुए कहा कि सबको हंसाने वाली को ऐसे रोते देख बहुत ही बुरा लग रहा है। उनके भाई मयूर वकानी पिता के अर्थी को कंधा देते हुए रोते-बिलखते दिखे। एक्टर के पिता भीम वकानी का गुजराती रंगमंच में एक लंबा और विशिष्ट करियर रहा, जिसमें उन्होंने मंच पर महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कई मशहूर बॉलीवुड फ़िल्मों में भी काम किया, जिनमें आमिर खान द्वारा निर्मित और आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित ऑस्कर-नामांकित फ़िल्म 'लगान' भी शामिल है।