20 APRSATURDAY2024 3:12:42 PM
Nari

Parents Alert: बच्चे को मानसिक तौर से कमजोर बनाती है आपकी ये गलतियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Mar, 2022 02:22 PM
Parents Alert: बच्चे को मानसिक तौर से कमजोर बनाती है आपकी ये गलतियां

कहा जाता है कि छोटे बच्चे अपने आसपास के वातावरण से सीखते हैं। असल में, उनका दिमाग सफेद कागज की तरह होने से वे सामने वाले को देखकर उसी की तरह बर्ताव करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स का फर्ज है कि उनके लिए ऐसा माहौल रखें जिससे उनका बेहतर मानसिक, शारीरिक व व्यवहारिक विकास हो पाए। मगर बहुत बार मां-बाप कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे बच्चे के दिमाग का सही से विकास नहीं हो पाता है। ऐसे में उसे जीवन में आगे बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताते हैं, जिसे करने से सभी पेरेंट्स को बचना चाहिए। 

बच्चों के साथ टाइम स्पेंड ना करना

आजकल के समय में बहुत से कपल्स जॉब करते हैं। ऐसे में वे बच्चों के साथ ज्यादा समय स्पेंड नहीं करते हैं। मगर इससे बच्चे का मानसिक व सामाजिक रूप से ठीक तरीके से विकास नहीं हो पाता है। इसतरह उन्हें बिल्कुल आजाद व नजरअंदाज करने से वे गलत बातों व चीजों को सीखने लगते हैं। इसके कारण बहुत से बच्चे लड़ना व झूठ बोलना सीख लेते हैं। साथ ही आपसे दूर रहने के कारण वे अकेलापन महसूस कर सकते हैं। इसके कारण बच्चे के आत्मविश्वास में भी कमी आ सकती है। ऐसे में दिन में 1 घंटा बच्चे के साथ जरूर बीताएं। इस दौरान उससे दिनभर के कामों व उसके दोस्तों व पढ़ाई के बारे में पूछे। उसे इस बात का अहसास दिलाए की आप हर समय उसके साथ हैं। 

PunjabKesari

जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखना

सभी पेरेंट्स अपने बच्चों से बेहतर भविष्य की उम्मीद रखते हैं। मगर इसके लिए बच्चे पर बार-बार दबाव डालना अच्छा नहीं है। असल में, बच्चों का मन बहुत ही कोमल होता है। ऐसे में उसपर मानसिक दबाव डालने से उसके दिमाग का विकास सही से नहीं हो पाएगा। साथ ही उसके सीखने की क्षमता पर असर होने से वह जल्दी चीजों को समझ नहीं पाएगा। इसलिए पेरेंट्स का फर्ज बनता है कि बच्चों पर दबाव डालने की जगह उसका हौंसला बढ़ाएं। 

बच्चे की हर बात मानना गलत 

हर कोई अपने बच्चे से लाड-प्यार करता है। साथ ही हर पेरेंट्स की चाहत होती है कि वे अपने बच्चे को जीवन की हर खुशी दें। मगर एक्सपर्ट्स के अनुसार, बचपन से ही बच्चे की हर जिद्द पूरी करना गलत होता है। इससे उसका व्यवहारिक विकास ठीक से ना होने पर जीवन में सही-गलत की पहचान नहीं होगी। साथ ही बच्चा जीवन में चीजों को हासिल करने की अहमियत भी नहीं समझ पाएगा। इसके लिए जरूरी है कि पेरेंट्स बच्चों की हर बात मानने की जगह उसे समझाए कि जिंदगी में किस चीज की जरूरत है। आप चाहे तो उसकी इच्छा पूरी करने के लिए उससे काम करवा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर बच्चे के अच्छे नंबर लाने पर उसे उसका मनपसंद गिफ्ट दें। 

ज्यादा रोक-टोक करना

बहुत से पेरेंट्स बच्चे पर अधिक कंट्रोल रखते हैं। ताकि वह कई बिगड़ ना जाएं। ऐसे में कई लोग तो डांटने व मारने भी लगते हैं। मगर ऐसा बर्ताव करने से बच्चे का मानसिक विकास सही ना होने में बांधा आ सकती है। ऐसे में बच्चे मां-बाप से दूर होने के साथ पढ़ाई, खेल-कूद या किसी भी चीज में अच्छा रिस्पांस नहीं देंगे। इसके लिए जरूरी है कि बच्चे को प्यार व शांत मन से समझाएं। इससे वे चीजों को जल्दी सिखने के साथ अंदर से खुश रहेंगे। 
 

PunjabKesari

Related News