05 DECFRIDAY2025 10:29:40 PM
Nari

विदेश को मात देता है बिहार का ये खूबसूरत ग्लास ब्रिज, नजारा ऐसा मानो जन्नत की कर रहे हैं सैर

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 09 Mar, 2023 04:55 PM
विदेश को मात देता है बिहार का ये खूबसूरत ग्लास ब्रिज, नजारा ऐसा मानो जन्नत की कर रहे हैं सैर

बिहार अपनी संस्कृति और हरी-भरी वाडियों के लिए जाना जाता है। इतिहास के पन्नों पर नजर डालेंगें तो आपको पता चलेगा कि बिहार सबसे समृद्ध और विकसित जगहों में से एक है। बिहार की खूबसूरती अगर देखना चाहते हैं तो आपको राजगीर जाना चाहिए। राजगीर में ऐसी कई शानदार जगहें हैं जो न केवल  देश के लोगों बल्कि विदेशियों को भी बहुत आकर्षित करती हैं। इसी में से एक है राजगीर का ग्लास ब्रिज जो की इतना खूबसूरत है कि देखने वालों की बस सांसें थम जाती हैं। यहां पर आकर ऐसा लगता है जैसे कि ये ब्रिज आपको जन्नत के खूबसूरत नाजरे दिखाने के लिए ले जा रहा है। आइए जानते हैं इस अनोखे ब्रिज के बारे में विस्तार से...

चीन के हांगझोऊ ब्रिज से इंस्पायर है राजगीर का ये ब्रिज

आपको बता दें कि दुनिया में कुछ ही जगहें है जहां पर आपको इतना बड़ा ग्लास का ब्रिज देखने को मिलेगा। राजगीर का ग्लास ब्रिज भारत का दूसरा सबसे बड़ा ग्लास ब्रिज है। यहां जाकर यकीनन आपको विदेश में खड़े होने जैसी फीलिंग आएगी।

PunjabKesari

कितना बड़ा है ये ब्रिज

कांच से बना ये पुल 200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। ये 6 फीट चौड़ा है। ये इतना मजबूत है कि एक बार में इस पुल पर 40 से ज्यादा लोग एकबार में खड़े हो सकते हैं। 

देख सकते हैं खूबसूरत नजारे

राजगीर ब्रिज खूबसूरत जंगलों में बीच में बना हुआ है, यहां पर खड़े होकर आप पूरे बिहार की खूबसूरती और हारियाली का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही राजगीर जू में आप साइक्लिंग, जीप स्काई बुकिंग और वॉल क्लाइम्बिंग का भी मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

कितना आ सकता है खर्च

विदेशों को मत देती इस खूबसूरती जगह पर घूमने के लिए सिर्फ 200 रुपये खर्च करने पड़ेगे। ग्लास ब्रिज जाने के लिए एंट्री फीस 50 रुपये है, वहीं इस पुल पर घुमने के लिए आपको 150 रुपये देने पड़ेगे। राजगीर ग्लास ब्रिज को देखने का समय सुबह 9 बजे से शाम के 5 बजे तक है।

कैसे करें बुकिंग

आप बड़ी आसानी से राजगीर ग्लास की वेबसाइट  https://rajgirzoosafari.bihar.gov.in/website/ पर टिकट बुक करके बस या टैक्सी से ग्लास ब्रिज देखने जा सकता है।

PunjabKesari

Related News