26 APRFRIDAY2024 4:09:53 PM
Nari

वैलेंटाइन डे पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 8 जगहें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 14 Feb, 2019 12:54 PM
वैलेंटाइन डे पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 8 जगहें

वैलेंटाइन डे हर साल अपने साथ बहुत सा प्यार और खुशनुमा माहौल लाता है। इस दिन आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं और अपने पार्टनर के साथ प्यार के लम्हों को तरोताजा कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लॉन बना रहें है तो भारत की ये जगहें आपके लिए परफेक्ट रहेंगी। आइए जानते हैं भारत के इन रोमांटिक जगहों के बारे में-

 

गोवा

गोवा सस्ती ड्रिंक और पुराने समुद्री किनारों के लिए जाना जाता है। यहां की हवाओं में ही रोमांस है। छुट्टियों के लिए यह टूरिस्ट्स की पसंदीदा जगह है। यहां का सबसे आकर्षक बीच- कैंडोलिम बीच, कैलेग्यूट बीच और बागा बीच है। आप यहाँ जेट-स्कीस, बनाना,राइड्स और पैरासेलिंग का मज़ा ले सकते हैं। शाम होते ही गोवा पार्टियों के स्वर्ग में बदल जाता है। यहाँ के रेस्टोरेंट का खाना बेहद लज़ीज़ होता है और आप यहां बेहतर शॉपिंग कर सकते हैं।

PunjabKesari

 

हैवलॉक (अंडमान द्वीप समूह)

यह द्वीप भागदौड़ से दूर है। अगर आप छुट्टियों के लिए इस द्वीप में आते हैं तो यहां के सुन्दर बीच, चारों तरफ के नजारें, सिल्वर सैंड रिजोर्ट से आप यहां की फिजाओं में अपना दिल लगा लेंगे। अंडमान में आप नेचर की सुंदरता का आनंद ले सकते है।

 

उदयपुर

उदयपुर में घूमने के लिए जगमगाते शांत झीलों, शानदार पहाड़ियों, वन क्षेत्रों में वनस्पतियों और जानवरों का जीता-जागता बाजार के अनुठे नजारे है।यह शाही शहर है जहां आप द लीला पैलेस और ओबेरॉय उदयविलास जैसी जगहों पर जाकर सुकून पा सकते हैं।

 

कुमारकोम (केरल)

यहां का हरा-भरा वातावरण ताजगी का एहसास दिलाता है। कुमारकोम से कोच्चि में प्रवेश करते हुए एक घंटे की खुबसूरत ड्राइव का आप मजा ले सकते हैं। यहां के विवांता होटल आपके सफर को रोमाटिंक और खास बनाने के लिए रिट्रीट पैकेज भी देते हैं।

PunjabKesari

 

शिलांग और चेरापूंजी

शिलांग से चेरापूंजी तक ड्राइव करते हुए यहां की नेचुरल खूबसूरती का आप लुत्फ उठा सकती है। यहां आकर आप सिस्टर्स फॉल्स और मौहलंग फॉल्स की यात्रा कर सकती है। अगर आपको रोमांच पसंद है तो यहां के शिलांग पीक, पुलिस बाजार, मौसमी गुफाएं आपके लिए सही ऑप्शन हो सकती है।

 

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग जैसा हिल स्टेशन है और कहीं नहीं है। चाहे यहां की हवाएं हो या यहां का वातावरण सब कुछ अनुठा है। इसकी सादगी और मासूमियत यहां के लोगों में भी झलकती है। यहां अगर आप आएं तो यहां की ताजा चाय का मजा लें।

PunjabKesari

 

गंगटोक

गंगटोक में सर्दियां बिताने का सही समय है दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा और गहरी घाटियों के साथ जाने के लिए गंगटोक शानदार नजारे पेश करता है। गंगटोक में घूमते वक्त आने वाले मठ आपका ध्यान अपनी और जरूर खिचेंगे। यहां का सफर आपको जिंदगी भर के लिए पवित्रता और खुशी की भावना की गारंटी देता है।

 

गुलमर्ग

गुलमर्ग की खूबसूरती को देखकर शम्मी कपूर ने अपनी बहुत सी फिल्मों में यहां की नेचर को दिखाया है। बाहरी सर्कल वॉक के लिए यह  जगह बहुत शानदार है,  यह कश्मीर घाटी के चारों ओर एक लंबा ट्रेक है, जहां की सैर करने से आप नेचर को करीब से जान सकते हैं।

 

Related News