22 DECMONDAY2025 4:25:47 PM
Nari

पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह बनती है ये 7 बातें - Nari

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Sep, 2018 05:35 PM
पति-पत्नी के बीच झगड़े की वजह बनती है ये 7 बातें - Nari

पति-पत्नी के रिश्ते में कभी प्यार तो कभी लड़ाई झगड़ा होना स्वभाविक सी बात है। हालाकि ये चौकाने वाली बात है कि बहुत मामूली-सी बात ही झगड़े की वजह बन जाती हैं। आज हम आपको कपल्स की ऐसी ही कुछ छोटी-छोटी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि अक्सर लड़ाई का कारण बन जाती है। यदि इन्हें सुधार लिया जाए तो रिश्ता मजबूत बन सकता है।

 

इन बातों का रखें ध्यान
1. सरप्राइज देना बंद
शादी के कुछ समय बाद पति अपनी पत्नी को सरप्राइज देना बंद कर देता है। ऐसे में महिलाओं को लगता है कि उनका पार्टनर बदल गया है, जोकि रिश्ते में झगड़े का कारण बनता है।

PunjabKesari

2. छुट्टी न लेना 
पत्नी को अक्सर ये शिकायत रहती है कि उनके पति ऑफिस से छुट्टी नहीं लेते। यही छोटी-सी बात अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण बन जाती है।

 

3. रोमांस खत्म होना
पति-पत्नी जब माता-पिता बन जाते हैं तो जाहिर है उनमें रोमांस खत्म हो जाता है। मगर आपको बता दें कि यह भी आपके बीच झगड़े पैदा करता है। रिश्ते में पहले जैसा प्यार न रहना झगड़े का कारण तो बनेगा ही।

 

4. हरदम चिढ़े रहना
यह शिकायत तो हर पत्नी को अपने पति से होती है कि वह हरदम चिढ़े रहते हैं और आपका यही छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना झगड़े का कारण बनता है।

PunjabKesari

5. दोस्तों को ज्यादा वक्त
छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ एंजॉय करना सही है लेकिन अपनी पत्नी को समय न देना गलत है। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम न बिताना मनमुटाव की वजह बनता है।

 

6. गीला टॉवेल, गंदे मोजे
महिलाएं घर की साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखती हैं और पार्टनर से भी यही उम्मीद करती है कि वह कम से कम अपनी चीजों को तो जगह पर रखें। अगर ऐसा न हो तो दोनों में झगड़ा होना तो लाजमी है।

 

7. रोज एक डिश 
पुरुष रोजाना एक ही तरह की डिश खाना पसंद नहीं करते लेकिन महिलाओं को समस्या होती है कि वह रोज नया क्या बनाए। यह प्रॉब्लम भी पति-पत्नी के बीच झगड़े का कारण बनती है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News