26 APRFRIDAY2024 9:03:40 PM
health

UTI इंफैक्शन में कहीं आप भी तो नहीं करतीं ये 6 कॉमन गलतियां?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 16 Aug, 2018 09:26 AM
UTI इंफैक्शन में कहीं आप भी तो नहीं करतीं ये 6 कॉमन गलतियां?

यूटीआई यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफैक्शन महिलाओं को होने वाली एक सामान्य प्रॉबल्म है। प्राइवेट पार्ट की सफाई न करने से कम उम्र की महिलाओं को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैक्टीरिया के कारण होने वाली यूटीआई की समस्या मूत्रमार्ग से होते हुए ब्लैडर तक पहुंच कर इंफैक्शन फैलाती है। इसके कारण कई बार ब्लैंडर में सूजन भी हो जाती है। इस समस्या के दौरान कुछ महिलाएं ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिससे उन्हें काफी प्रॉबल्म का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको महिलाओं द्वारा की जाने वाली उन्हीं गलतियों के बारे में बताएंगे।
 

1. डॉक्टर के पास न जाना
अक्सर महिलाएं यूटीआई इंफैक्शन के दौरान डॉक्टरों के जाने से बचती हैं क्योंकि इस बारे में बात करने में शर्म महसूस होती है। मगर समय पर इसका इलाज न करवाने पर यह किसी गंभीर समस्या का रूप भी ले सकती है।

PunjabKesari

2. तरल पदार्थ न खाना
यूटीआई की प्रॉब्लम होते ही महिलाएं तरल चीजें खाना बंद कर देती है क्योंकि उन्हें लगता है कि तरल चीजों का सेवन न करने से उन्हें बार-बार यूरिन नहीं आएगा। मगर यूटीआई में आप जितना ज्यादा पानी पीएंगी यह आपके स्वास्थ्य के लिए उतना ही बेहतर होगा।
 

3. कॉफी और शराब का सेवन
यूटीआई होने की स्थिति में महिलाओं को कॉफी और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं, आपको फिज्जी ड्रिंक का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे इंफैक्शन की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।
 

4. एंटीबायोटिक्स बंद करना
यूटीआई होने के बाद महिलाएं अक्सर अपनी एंटीबायोटिक्स लेना बंद कर देती है। मगर किसी भी दवाई को लेने या बंद करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करें। खुद ब खुद कोई फैसला न लें क्योंकि इससे आपकी प्रॉब्लम बढ़ सकती है।

PunjabKesari

5. संबंध बनाना
यूटीआई होने पर पार्टनर के साथ संबंध न बनाएं क्योंकि इससे आपका इंफैक्शन फैल सकता है। इतना ही नहीं, इससे आपको संबंध बनाते समय भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 

6. पेशाब रोकना
यूटीआई में महिलाओं को यूरिन पास करते समय दर्द और जलन होती है। इसके कारण वह ज्यादातर पेशाब को रोकने की कोशिश करती है लेकिन यह गलत है। उन्हें किसी भी स्थिति में पेशाब नहीं रोकना चाहिए क्योंकि इससे बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News