20 APRSATURDAY2024 7:36:43 AM
Nari

चिपचिपे मौसम में भी नहीं फैलेगा आपका काजल, ये ट्रिक्स आएंगी काम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 30 Jul, 2019 07:32 PM
चिपचिपे मौसम में भी नहीं फैलेगा आपका काजल, ये ट्रिक्स आएंगी काम

काजल लगाने से आंखों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। मगर मानसून में मौसम में काजल फैलने का डर रहता है। कई लड़कियां तो इस मौसम में काजल लगाना ही छोड़ देती हैं। अगर एक दिन अगर काजल ना लगाया जाए तो चेहरा बिल्‍कुल मुरझाया हुआ-सा लगता है लेकिन फैला हुआ भी चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ देता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स देंगे, जिससे आपका काजल भी नहीं फैलेगा और चेहरे की रौनक भी बरकरार रहेगी।

 

काजल को फैलने से कैसे बचाएं?

1. सबसे पहले तो काजल जैल बेस्ड की बजाए मैट काजल लगाएं। यह लंबे समय तक टिका रहता है और इससे कोई साइड इफैक्ट भी नहीं होता।

PunjabKesari

2. काजल लगाने से पहले अपने चेहरे को टोनर से साफ कर लें। इससे त्‍वचा ड्राई हो जाएगी और काजल फैलेगा नहीं।

3. आंखों के नीचे हल्का-सा टैलकम पाउडर लगाएं और फिर काजल अप्लाई करें। अगर आपका काजल जेल है तो उसे भी यह मेट बनाने में हेल्प करेगा, जिससे वो लंबे समय तक टिका रहेगा।

4. क्रेयॉन की जगह पेंसिल काजल का इस्तेमाल करें क्योंकि यह ड्राई रहता है और आंखों के नीचे लंबे समय तक टिका रहता है।

5. आजकल मार्कीट में वाटरफ्रूफ मेकअप भी मिल जाते हैं। ऐसे में आप वॉटरप्रूफ काजल का यूज करें, ताकि आपकी चेहरे की रौनक लंबे समय तक बरकरार रहता है।

6. काजल को हमेशा वॉटरलाइन के आउटर से इनर कॉर्नर पर ही लगाएं। इसके दो कोट लगाने के बाद अंडरआई एरिया पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं। ध्यान रहें कि काजल लगाते समय कॉर्नर से पूरी तरह न मिलें। साथ ही काजल लगाने के बाद उसे नीचे से बीड्स की मदद से साफ कर लें।

PunjabKesari

7. बार-बार काजल फैल जाता है तो आपके प्रोडक्ट में खराबी हो सकती है। ऐसे में आप उसकी क्लाविटी बदलकर देखें। अच्छी कंपनी और क्वालिटी देखने के बाद ही काजल खरीदें।

8. रात को सोने से पहले गाढा काजल लगा लें। फिर सुबह जब काजल फैल चुका हो तब आप उसको साफ कर लें , इससे वह लगा भी रहेगा और दुबारा फैलेगा भी नहीं।

9. लूज पाउडर को अंडरआई एरिया में लगाने के बाद काजल लगाएं। इससे एक्सेस ऑयल अब्जॉर्ब हो जाएगा और काजल नहीं फैलेगा।

10. इसे लगाने से पहले आंखों के नीचे हल्का सा प्राइमर या फाउंडेशन अप्लाई करें। इससे काजल को स्मूद बेस मिलेगा और वो जल्दी नहीं फैलेगा।

11. काजल लगाने के लिए हमेशा शार्प पेंसिल का इस्तेमाल करें। इससे काजल आंखों के बाहर नहीं आता और जल्दी नहीं फैलता।

12. काजल हमेशा स्मज फ्री ही लें। अच्छे ब्रैंड और स्मज वाले काजल लंबे समय तक टिकते है।

PunjabKesari

अगर इसके बावजूद भी आपका काजल नहीं टिकता तो आप आंखों की नीचे आईलाइनर लगा सकती हैं।आप दोंनो ही काजल और आईलाइन लगा सकती हैं जिससे कि यह फैले नहीं। मगर इसके लिए भी हर्बल और अच्छी क्लाविटी का लाइनर यूज करें, ताकि आपकी आंखों को कोई नुकसान ना हो।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News