26 APRFRIDAY2024 6:50:36 PM
Nari

सेहत का राज काले चने

  • Updated: 07 Feb, 2017 11:04 AM
सेहत का राज काले चने

काले चने के फायदे :  चना शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी है। आयुर्वेद में कहा गया है कि चना और चने की दाल दोनों के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है। चना के लगातार सेवन करते रहने से व्यक्ति कभी भी रोगों से बीमार नहीं होता। दुनिया भर के डाॅक्टर चना खाने की सलाह देते हैं क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,चिकनाई,कैल्शियम, आयरन व विटामिन्स का भण्डार होता है। हम सभी जानते है कि घोड़ा कितना ताकतवर होता है और उसका आहार चना ही होता है। चने खाना तो वैसे हर किसी को पसंद होता है। फिर वह चाहें भूना हो या अकुंरित चना हो।अाइए जानते हैं चना खाने से सेहत किस तरह से बनी रहती है।   काले चने में शहद मिलाकर खाने से मिलेंगे ये फायदे

 


1. मोटापा कम करने के लिये प्रतिदिन नाश्ते में चना लें। आपको जल्द ही अच्छे परिणाम मिलेगें।

2.चने के नियमित सेवन से सुंदरता बढ़ती है साथ ही यदि आप चना दाल के बेसन को हल्दी, दही व  सरसों के तेल में मिला कर उबटन बनाएं और ये उबटन त्वचा पर निखार लाता है।

3. अंकुरित चना तीन साल तक खाते रहने से कुष्ट रोग में लाभ होता है। 

4.चना पाचन शक्ति को संतुलित और दिमागी शक्ति को भी बढ़ाता है। चने खाने से रक्त साफ होता है जिससे त्वचा निखरती है।

5. रात को चने की दाल भिगों दें सुबह पीसकर चीनी व पानी मिलाकर पीएं। इससे मानसिक तनाव में राहत मिलती है।

6.रात में सोते समय भुने हुए चने चबाकर फिर गर्म दूध पीने से सांस के रोग व कफ के रोग दूर हो जाते हैं।

7.काले चने रात में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से डायबिटीज में लाभ मिलता है।

8. गर्म चने रूमाल या किसी साफ कपड़े में बांधकर सूंघने से जुकाम ठीक हो जाता है।

9. बार-बार बाथरूम जाने की प्राॅबलम में भुने हूए चनों का सेवन करना चाहिए। गुड़ व चना खाने से भी मूत्र से संबंधित समस्या में राहत मिलती है। 

10.चना शरीर के लिये जरूरी प्रोटीन का बहुत ही अच्छा भण्डार होता है । चाहे भुना चना हो या अंकुरित अथवा उबाला हुआ, चने का प्रोटीन खराब नहीं होता । यदि रोज सुबह 20-50 ग्राम चने का सेवन किया जाये तो शरीर में कभी भी प्रोटीन की कमी नही होगी और बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों के कमजोर होने की शिकायत को भी दूर रखा जा सकता है।

Related News