23 JUNSUNDAY2024 7:03:39 PM
Nari

लोस चुनाव में दिखी 'नारी शक्ति' की पावर, इन महिलाओं पर लोगों ने किया भरोसा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Jun, 2024 06:58 PM
लोस चुनाव में दिखी 'नारी शक्ति' की पावर, इन महिलाओं पर लोगों ने किया भरोसा

लोकसभा चुनाव में सैलजा, कंगना रनौत, हेमा मालिनी, डिंपल यादव और मीसा भारती जैसी महिला उम्मीदवारों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अच्छे-खासे अंतर से बढ़त बनायी हुई है। अमेठी से निवर्तमान सांसद स्मृति ईरानी और सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी उन लोकसभा सदस्यों में शामिल हैं जो अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े अंतर से पीछे हैं। 

PunjabKesari

कांग्रेस उम्मीदवार सैलजा भी चल रही है आगे

सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार सैलजा दोपहर तीन बजकर 35 मिनट तक अपने निर्वाचन क्षेत्र से 2.5 लाख से अधिक मतों से आगे चल रही थीं। नयी दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज 50,000 से अधिक मतों से आगे हैं। इस बार कुल 797 महिलाओं ने लोकसभा चुनाव लड़ा था। मुकाबले में बढ़त बनाने वाली कुछ प्रमुख महिला उम्मीदवारों में कंगना रनौत, हेमा मालिनी, डिंपल यादव और मीसा भारती शामिल हैं।

PunjabKesari

डिंपल यादव को भी मिली जीत

 दोपहर तीन बजे तक हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर पहली बार चुनाव लड़ रही कंगना रनौत कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 70,000 से अधिक मतों से आगे हैं। मथुरा से निवर्तमान सांसद हेमा मालिनी कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर से दो लाख से अधिक मतों के अंतर से आगे हैं। मैनपुरी से निवर्तमान सांसद डिंपल यादव ने भी भाजपा के जयवीर सिंह के खिलाफ दो लाख से अधिक मतों की आसान बढ़त बना ली है।

PunjabKesari

लालू की बेटी भी है आगे 

 राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती भी बिहार की पाटलिपुत्र सीट से केंद्रीय मंत्री और निवर्तमान सांसद रामकृपाल यादव के खिलाफ करीब 50,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे हैं। पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से निवर्तमान सांसद महुआ मोइत्रा 50,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे हैं जबकि बारामती से निवर्तमान सांसद सुप्रिया सुले 20,000 से अधिक मतों से आगे हैं। थूथुकुडी से निवर्तमान सांसद व द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) की कनिमोई करुणानिधि 2.5 लाख से अधिक मतों से आगे हैं। 
 

Related News