02 MAYTHURSDAY2024 8:43:27 AM
Nari

किम कार्दशियन जैसी दिखने की जिद में मॉडल ने गंवाई अपनी जान,  प्लास्टिक सर्जरी के बाद हुई मौत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Apr, 2023 11:15 AM
किम कार्दशियन जैसी दिखने की जिद में मॉडल ने गंवाई अपनी जान,  प्लास्टिक सर्जरी के बाद हुई मौत

हॉलीवुड की पॉपुलर सेलेब्रिटी किम कार्दशियन की खूबसूरती की दुनिया दिवानी है। किम जैसी खूबसूरती और फिगर पाने का नशा लड़कियों में इस कदर चढ़ गया है कि वह कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। किम की हमशक्ल ओनलीफैंस मॉडल क्रिस्टीना एश्टन गोरकानी का हाल ही निधन हो गया है, उन्होंने हूबहू एक्ट्रेस जैसा दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई यही उनकी मौत  का कारण माना जा रहा है। 

PunjabKesari
खबरों की मानें तो 34 साल की मॉडल की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। दो दिन पहले परिवार की तरफ से उनके निधन की जानकारी सांझा की गई, जिसके बाद से लोगों को बेहद झटका लगा है। क्रिस्टीना को किम जैसा दिखने और बॉडी फिगर पाने की वजह से जाना जाता था और इसी के चलते वह काफी पॉपुलर हो गई थी।  

PunjabKesari
क्रिस्टीना काे क्या पता था कि उनका ये क्रेज ही उनकी जान का दुश्मन बन जाएगा। परिवार ने ये कन्फर्म किया कि मैडिकल प्रोसिजर के दौरान एश्टन की ये हालत हुई और जो बद से बदतर होती चली गई। ऐसे में उनके निधन की जांच चल रही है।  परिवार का कहना है कि मॉडल हमेशा ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश में रहती थी। फैंस एक्ट्रेस को ट्रिब्यूट दे रहे हैं। 

PunjabKesari

क्या होती है प्लास्टिक सर्जरी

कई बॉलीवुड-हॉलीवु़ड एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने अपने शरीर और चेहरे के अंग को प्लास्टिक सर्जरी की मदद से खूबसूरत बनाने की कोशिश की है।  प्लास्टिक सर्जरी  कई तरह की होती हैं, इनमें से एक में सिलिकॉन का इस्तेमाल कर ब्रेस्ट-हिप को आकर्षक बनाया जाता है तो दूसरी चेहरे से जुड़ी कॉस्मेटिक सर्जरी हाेती है। कई लोग अपने मोटे होंठ की सर्जरी करवाते हैं तो कोई नाक की, कोई अपने ब्रेस्ट की तो कोई हिप की. हर सर्जरी की प्रक्रिया अलग अलग होती है और सभी के रिजल्ट भी अलग होते हैं। प्लास्टिक सर्जरी का मतलब आपके शरीर के किसी भी अंग को शेप देना मतलब अगर आपको वह अंग ठीक नहीं लग रहा है तो आप उसकी कॉस्मेटिक या प्लास्टिक सर्जरी करवा सकते हैं। 


प्लास्टिक सर्जरी से होने वाला नुकसान 

-प्राकृतिक चीज अधिक खूबसूरत होती है, फिर चाहे वह आपकी नेचुरल ब्यूटी ही क्यों न हो।प्लास्टिक सर्जरी एक बाह्य चीज है, जिसमें आपके शरीर के उस हिस्से में कुछ ऐसी चीजें लगाईं जाती हैं जो त्वचा के जैसी दिखती तो है, लेकिन वो प्राकृतिक नहीं होती। ऐसे में प्लास्टिक सर्जरी करवाने से नेचुरल निखार खो जाता है।

-ज्यादातर प्लास्टिक सर्जरी चेहरे के अंगों के पास की जाती है। इससे चेहरे के आसपास के अंग की मांसपेशियां खराब हो जाती हैं। दवा रिएक्शन करने से इंसानी शरीर पर प्रभाव पड़ता है। सर्जरी के बाद कई बार इसके शरीर पर निशान रह जाते हैं। 

-जब आपके शरीर में बाहर से कोई चीज डाली जाएगी, तो इससे त्वचा को नुकसान होता है। कई बार शरीर में हार्मोनल चेंजेज भी होने लगती हैं जो की इंसान के स्वास्थ और त्वचा में बुरा असर डालते हैं। अक्सर प्लास्टिक सर्जरी के बाद  जलन, खुजली और रैशेज की समस्या होने लगती है।

-कभी-कभी इस सर्जरी को कराने से जैसा परिणाम हम चाहते हैं, वह नहीं मिल पाता है। सर्जरी असर तो करता है, पूरी तरह अंग में बदलाव कभी-कभी नहीं कर पाता।

Related News