26 APRFRIDAY2024 8:43:42 PM
Nari

Parenting Tips: अपने 3 साल से बड़े बच्चे को जरूर सिखाएं ये Good Manners

  • Edited By neetu,
  • Updated: 21 Feb, 2022 01:45 PM
Parenting Tips: अपने 3 साल से बड़े बच्चे को जरूर सिखाएं ये Good Manners

बच्चों की परवरिश दौरान पेरेंट्स को काफी ध्यान देना पड़ता है। दरअसल, संस्कार और व्यवहार से जुड़ी बातें बच्चे के व्यक्तित्व को निखारने का काम करती है। इससे वे सामने वाले से सही बात करना व समाज में सही तरीके से रहना सीखते हैं। वहीं बच्चे 3 साल के बड़े हो जाने पर समझदार होने लगते हैं। ऐसे में आप अपने 3 साल से बड़े बच्चे को कुछ गुड मैनर्स सिखा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

बड़ों का आदर करना

बच्चों को बचपन से ही बड़ों का आदर करना सिखाएं। उन्हें बड़ों के प्रति आदर और अपने से छोटे के लिए प्रेम भाव करना सिखाएं।

PunjabKesari

सभी को प्यार से बुलाना

कई बच्चे बेहद ही जिद्दी होते हैं। ऐसे में वे किसी से ठीक तरीके से बात भी नहीं करते हैं। ऐसे में आप अपेन बच्चे को बचपन से ही सभी के साथ घुलना-मिलना व प्यार से बात करा सिखाएं। उन्हें सिखाएं कि वे खुद के बड़ों को नमस्ते, हेल्लो, गुड मॉर्निंग आदि कहकर मिले।

प्लीज और थैंक्यू कहना जरूरी

अपने 3 साल के बच्चे को आम शिष्टाचार के रूप में प्लीज और थैंक्यू कहना सिखाएं। बच्चों को समझाएं कि उन्हें किस समय कौन सा शब्द बोलना है। इसके साथ ही उन्हें सभी से विनम्रता से बात करना सिखाएं।

किसी का मजाक उड़ाना गलत

बच्चे को शुरु से ही बताएं कि किसी का मजाक उड़ाना गलत होता है। उन्हें सिखाएं कि अकेले में या लोगों के बीच किसी भी व्यक्ति के पहनावे, खानपान, रंग या भाषा को लेकर मजाक उड़ाना अच्छा नहीं होता है। इसके साथ ही उन्हें यह भी बताएं कि किसी के शारीरिक या मानसिक स्थिति का मजाक उड़ाना भी गलत होता है।

PunjabKesari

फोन पर बात करना

बच्चों को सिखाएं कि उन्हें सामने वाले से फोन पर बात शांत मन से करनी है। उसे शांति से सामने वाली की बात सुनकर उसका जवाब देना चाहिए।

कोई गलती करने पर सॉरी बोलना

किसी से बात करते दौरान गलती से हाथ लगने, कुछ गलत कहने या छींक आने के बाद बच्चे को सॉरी बोलना सिखाएं। उसे समझाएं कि ये गुड मैनर्स है।


इसतरह आपके द्वारा सिखाएं ये छोटी-छोटी मगर महत्वपूर्ण बातें बच्चे को जीवनभर काम आएगी। इससे उसे समाज में एक अच्छा नागरिक बनने के भी प्रेरणा मिलेगी।

pc: freepik

Related News