27 APRSATURDAY2024 6:31:57 AM
Nari

गर्मी के मौसम में इन Homemade Scrub से रखे अपनी ऑयली स्किन का ख्याल

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 16 Jun, 2023 12:19 PM
गर्मी के मौसम में इन Homemade Scrub से रखे अपनी ऑयली स्किन का ख्याल

 गर्मी के मौसम में लोगों को कई तरह की स्किन प्रॉब्लम होती है। तेज धूप के कारण त्वचा का कुछ ज्यादा ही बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में लोगों को अपनी स्किन का ख्याल कुछ ज्यादा ही रखना पड़ता है। वहीं गर्मी के मौसम में ऑयली स्किन वाले लोगों का तो बहुत बुरा हाल होता है। क्योंकि ऑयली स्किन के कारण त्वचा पर गंदगी जम जाती है। ऐसे में स्किन की गहराई से क्लीनिंग करनी बहुत जरूरी है। जिसके चलते लोग बाहरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है। लेकिन इसमें कई तरह के केमिकल होते है। ऐसे में आपकी स्किन के लिए अच्छा है कि आप घर पर ही होममेड आइटम्स की मदद से स्क्रब बनाएं। तो चलिए जानते है उसके बारे में।

खीरे से तैयार करें स्क्रब

गर्मी के मौसम में लोग खीरे का सेवन करते है जो आपकी सेहत के साथ साथ आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा ठंडा रखने के साथ अतिरिक्त तेल उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

सामग्री 

आधा खीरा

स्क्रब बनाने का तरीका

खीरे को कद्दूकस करके 5 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें।
कम से कम 10 मिनट तक इसे अपनी स्किन पर लगा रहने दें।
अब ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।

PunjabKesari

ओटमील से बनाएं स्क्रब

ओटमीलएंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। जो स्किन में अतिरिक्त सीबम उत्पादन को अवशोषित करने का काम करता है। इसलिए अगर आपकी त्वचा पर तेल ज्यादा रहता है तो आप ओटमील और शहद को स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है।

सामग्री

शहद -एक चम्मच 
ओटमील -एक चम्मच 
दही -आवश्यकतानुसार

स्क्रब करने का तरीका 

शहद, दही और ओटमील को एक साथ मिलाएं।
इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर कम से कम 4 मिनट तक स्क्रब करें।
फिर 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।  
इसे आप सप्ताह में एक बार तो जरूर इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

ऑरेंज पील स्क्रब

ऑरेंज पील का स्क्रब आपकी त्वचा को शीशे की तरह चमकाने का काम करता है। यह न केवल गहराई से सफाई करता है ब्लकि स्किन की सीबम उत्पादन भी नियंत्रित करता है। 

सामग्री

संतरे का छिलका -एक चम्मच 
हल्दी -एक चुटकी 
शहद - एक चम्मच

PunjabKesari

स्क्रब करने का तरीका

संतरे के छिलके के पाउडर में हल्दी और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं
अब इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से स्क्रब करें।
इस मिश्रण को स्किन 10 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें।
अब पानी से चेहरा साफ कर लें। 

  

 

 

   

 

 

 

 

Related News