02 MAYTHURSDAY2024 7:40:33 PM
Nari

शादी के कुछ दिन बाद कांस में दिखेगी सोनम, पति नहीं होंगे साथ

  • Updated: 05 May, 2018 05:49 PM
शादी के कुछ दिन बाद कांस में दिखेगी सोनम, पति नहीं होंगे साथ

एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ 8 मई को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोनम की शादी को लेकर सभी लोग उत्साहित है। खबरों के अनुसार शादी के 6 दिन बाद सोनम कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगी। जी हां, शादी के कुछ दिन बाद ही वह रेड कारपेट पर वॉक करती दिखाई देगी। 
PunjabKesari
एक रिपोर्ट के मुताबिक कांस फेस्टिवल में सोनम के साथ आनंद आहूजा नहीं होंगे। वह 14 मई को रेड कारपेट पर वॉक करेगी। कांस फेस्टिवल के बाद वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की प्रमोशन में बिजी होगी। इसके अलावा वह अपनी अगली फिल्म की शूटिंग खत्म करेगी। बिजी शेड्यूल होने के कारण सोनम अक्टूबर तक हनीमून पर नहीं जा सकेगी। 

सोनम की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। सोनम के रिश्तेदार ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी शादी के लिए कुछ न कुछ खास कर रहे है। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News