बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर व्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ शादी करने जा रही हैं। कल सोनम की संगीत सेरेमनी थी, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए।
सोनम की संगीत सेरेमनी बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में हुईं। अपने संगीत सेेरेमनी में सोनम कपूर ने डिजाइनर अब्बू जानी संदीप खोसला का गोल्डन और ऑफ व्हाइट डिजाइनर लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। लहंगे के साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की। सोनम के दुल्हे मियां भी अब्बू जानी संदीप खोसला के डिजाइनर आउटफिट में दिखें।
संगीत सेरेमनी में सोनम ने जमकर डांस किया। वह आनंद आहूजा के साथ थिरकती दिखीं। इसके अलावा उन्होंने जैकलीन के साथ भी खूब मस्ती की।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP