05 MAYSUNDAY2024 9:43:20 PM
Nari

आरती के संगीत सेरेमनी में छाए बिग बॉस 13 के मेंबर्स, Bride To Be ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Apr, 2024 11:47 AM

कृष्णा अभिषेक की बहन और गोविंदा की भांजी आरती सिंह इस समय सातवें आसमान पर है। वह अपनी शादी से पहले हर  मूमेंट को खुलकर एंजॉय करना चाहती हैं। ब्राइडल शॉवर, हल्दी सेरेमनी के बाद अब उन्होंने संगीत सेरेमनी में भी खूब नाच गाना किया। इस खास मौके पर टीवी के कई जाने-माने चेहरे भी दिखे।चलिए आरती सिंह के  संगीत सेरेमनी की दिखाते हैं कुछ झलक।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


आरती सिंह जल्द ही दीपक चौहान की दुल्हनिया बनने जा रही है, ऐसे में कल की शाम उनके नाम रही। वैसे तो संगीत  सेरेमनी में कई सितारे शामिल हुए पर बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट ने पहुंचकरर पार्टी में चार चांद लगा दिया। इस दाैरान बिग बॉस 13 फेम रश्मि देसाई, देवोलिना भट्टाचार्जी, शेफाली, पारस , माहिरा शर्मा नजर आए, पर शहनाज गिल कहीं नहीं दिखाई दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


वहीं इसके अलावा अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, युविका सिंह, करण सिंह ग्रोवर, किश्वर मर्चेंट और अन्य सेलेब्स भी शामिल हुए। सभी के लुक बेहद ही शानदार थे। वहीं होने वाले दूल्हा दुल्हन की बात करें तो आरती सिंह जहां हरे रंग के खूबसूरत लहंगे में दिखाई दीं तो वहीं दूल्हे राजा को प्रिंटेड डार्क ग्रीन कुर्ते में काफ जच रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


अब शादी का मौका हो औ दुल्हनिया डांस ना करे ऐसा तो हाे नहीं सकता। आरती ने अपने  संगीत सेरेमनी में "मुझे साजन के घर जाना है" गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उनकी डांस की कई वीडियो सामने आई है, जिसमें उनकी एनर्जी देखने लायक है। करण सिंह ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर आरती के परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर कर लिखा-- 'सच्चा प्यार ढूंढने के लिए बधाई हो आरती'. ।


वीडियो में देख सकते हैं कि सबसे पहले स्क्रीन पर आरती के बचपन की तस्वीरें चलती है, इसके बाद एक्ट्रेस अपने डांस की शुरुआत करती हैं। उन्होंने बेहद ही शानदार डांस किया। बता दें कि आरती सिंह  25 अप्रैल यानी कि कल  मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी करने जा रही हैं। 

Related News