06 MAYMONDAY2024 12:18:15 PM
Nari

इस इंसान की बदौलत मिले थे सोनम-आनंद ,ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

  • Updated: 05 May, 2018 10:39 AM
इस इंसान की बदौलत मिले थे सोनम-आनंद ,ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

बॉलीवुड की 'मसकली' यानि सोनम कपूर की शादी होने वाली है। वह अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ 8 मई को सात फेरे लेगी। इस शाही शादी के लिए तैयारियां जोरो से चल रही हैं। सोनम और आनंद की शादी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मगर उससे भी ज्यादा लोग उनकी लव स्टोरी को जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। आज हम आपको उनकी पहली मुलाकात और लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।  

 

PunjabKesari


रिपोर्ट की माने तो सोनम और आनंद की पहली मुलाकात 2014 में दोनों के कॉमन फ्रैंड पर्निया कुरेशी ने करवाई थी। पर्निया सोनम की स्टाइल आर्टिस्ट है और आनंद की करीबी दोस्त। उस दिन के बाद दोनों एक दूसरे से मिलते और बाते करते रहें। बातों ही बातों में उनकी दोस्ती बहुत गहरी हो गई। 

 

PunjabKesari


दोनों को एक-दूसरे की कंपनी बहुत पसंद थी। वह दोनों अक्सर साथ घूमने-फिरने जाते थे। इसी दौरान सिर्फ 1 महीने के बाद ही विदेशी धरती पर आनंद ने सोनम को प्रपोज कर दिया था। मगर उस समय सोनम ने इंकार कर दिया।

 

PunjabKesari

 

वह उस समय सिर्फ अपने फिल्मी करियर पर ध्यान देना चाहती थी। इंकार के बाद भी दोनों की दोस्ती वैसे ही बरकरार रही। दोनों एक-दूसरे से मिलते रहें। ये मुलाकातें कब प्यार में बदल गई सोनम की कुछ पता ही नहीं चला। बस फिर क्या था सोनम ने तुरंत ही आनंद के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। 4 सालों के रिलेशनशिप के बाद अब सोनम और आनंद अपने रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News