18 MAYSATURDAY2024 5:32:30 AM
Nari

आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाएंगे ये पौधे, कुछ दिनों में हो जाएंगे मालामाल

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 04 May, 2024 12:36 PM
आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाएंगे ये पौधे, कुछ दिनों में हो जाएंगे मालामाल

वास्तु शास्त्र में पौधों का बहुत महत्व बताया गया है जैसे, कुछ ऐसे लकी पौधे जिन्हें लगाने से व्यक्ति आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकता है और जल्द ही अमीर बन सकते है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इन पौधों के प्रभाव से बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और साथ में घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। तो इसी के साथ चलिए अब हम आपको बताते हैं उन पौधों के बारे में-

मनी प्लांट

PunjabKesari

ऐसा माना जाता है कि इसके प्रयोग से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। यह एक ऐसा पौधा है जो धन को आकर्षित करता है। मनी प्लांट की बेल जितनी ऊपर की ओर बढ़ती है, घर में धन और समृद्धि उतनी ही बढ़ती है।

जेड प्लांट

इस पौधे को धन चुंबक कहा जाता है क्योंकि इस पौधे में धन को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता होती है। अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं तो यह पौधा लगा सकते हैं।

तुलसी

PunjabKesari

तुलसी को धन की देवी माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। घर में तुलसी के पौधे की रोजाना पूजा करने से हमेशा सकारात्मकता, सुख-समृद्धि बढ़ती है।

बैम्बू

घर में बांस का पौधा लगाने से करियर में तरक्की के रास्ते खुलते हैं और धन में वृद्धि होती है। अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं तो यह पौधा लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ऑफिस डेस्क पर रखीं ये चीजें दिलाएंगी आपको तरक्की, बदलेगी किस्मत

स्नेक प्लांट

स्नेक प्लांट भी घर के लिए बहुत शुभ माना जाता है।स्नेक प्लांट घर की हवा को शुद्ध रखने के साथ-साथ धन को आकर्षित करने वाला और सौभाग्य लाने वाला पौधा भी है।इसे घर में स्थापित करने से सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है।

ऑर्किड

PunjabKesari

ऑर्किड के फूल खूबसूरत दिखने के साथ-साथ पैसों के लिए भी काफी लकी होते हैं।बता दें कि ऑर्किड धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।

Related News