19 MAYSUNDAY2024 4:50:56 AM
Nari

Alphabet Secrets: जन्म से ही लकी मानी जाती हैं इन अक्षरों की लड़कियां

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 May, 2024 01:20 PM
Alphabet Secrets: जन्म से ही लकी मानी जाती हैं इन अक्षरों की लड़कियां

नाम सिर्फ व्यक्ति की पहचान ही नहीं बल्कि स्वभाव से जुड़े भी कई राज खोलता है। नाम के पहले अक्षर से  हम किसी के भविष्य, स्वभाव और उसके व्यक्तित्व का पता लगा सकते हैं। हर अक्षर का महत्व अलग-अलग होता है। नाम शास्त्र के अनुसार, यदि नाम राशि के अनुसार रखा जाए तो यह ज्यादा प्रभावी होता है। इसी कड़ी में आज आपको कुछ ऐसी लड़कियों के बारे में बताते हैं जो जन्म से ही किस्मत की लकी होती हैं। यह करियर में भी काफी अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

एल (L) अक्षर 

नाम शास्त्र की मानें तो जिन लड़कियों का नाम एल अक्षर से शुरु होता है इन पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है। यह लाइफ में जिस भी चीज को लेकर प्लानिंग करती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। स्वभाव से भी यह बहुत मेहनती होती हैं। अपनी बुद्धिमानी के चलते यह जिंदगी में काफी आगे तक जाती हैं। अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए यह लगातार प्रयास करती हैं और अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होती हैं। इनके पास कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती। यह हर चीज से परिपूर्ण मानी जाती हैं। 

PunjabKesari

पी (P) अक्षर 

यह लड़कियां स्वभाव से जिद्दी और जुनूनी होती हैं। इन्हें समाज में अपनी अलग पहचान बनाना अच्छा लगता है और यह ऐसा करके भी रहती हैं। मुश्किल से मुश्किल काम भी यह आसानी से कर लेती हैं। यह अपनी जिंदगी में तब तक हार नहीं मानती जब तक करियर में अच्छी सफलता नहीं पा लेती। अपनी जिंदगी में यह ऊंचा मुकाम हासिल करके ही रहती हैं। इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी भी नहीं होती। बिजनेस में इनका बहुत शौक होता है और यह अपनी लाइफ में खूब पैसा भी कमाती हैं।  

PunjabKesari

के (K) अक्षर 

ऐसी लड़कियां जिनका नाम क से शुरु होता है यह भी बहुत बुद्धिमान होती हैं।  ऑफिस या फिर कार्यस्थल पर यह अपनी अलग ही पहचान बनाती हैं। किसी भी काम को करने के लिए यह अपनी जी-जान लगा देती हैं। इन लड़कियों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी बहुत अच्छा होता है। यह करियर में बहुत जल्दी ऊंचाईयों को हासिल कर लेती हैं। इनकी किस्मत भी हर काम में इनका पूरा साथ देती हैं। 

PunjabKesari

Related News