19 MAYSUNDAY2024 5:38:23 AM
Nari

ब्लैक लहंगे में सोनाक्षी का देसी अवतार, Jasly के आगे फीकी पड़ी मन्नारा चोपड़ा

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 May, 2024 11:46 AM
ब्लैक लहंगे में सोनाक्षी का देसी अवतार, Jasly के आगे फीकी पड़ी मन्नारा चोपड़ा

इन दिनों बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक चल रहा है। कल फैशन वीक का आखिरी दिन था। आखिरी दिन भी कई बी-टाउन हसीनाएं रैंप पर उतरी। एक से बढ़कर एक ग्लैमर लुक में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आई। तेजस्वी प्रकाश, शिल्पा शेट्टी जैसी हसीनाओं के बाद अब बीते दिन सोनाक्षी सिन्हा, जैस्मीन बसीन, युविका चौधरी, मन्नारा चोपड़ा, पलक मुच्छल रैंप पर उतरी। तो चलिए डालते हैं इन सबके लुक पर एक नजर।

शुरुआत करते हैं मन्नारा चोपड़ा के लुक से। मन्नारा डिजाइनर संध्या शाह की कलेक्शन के लिए रैंप पर उतरी। उन्होंने अलग-अलग पैटर्न से बना लहंगा वियर किया जिसके साथ विदआउट स्लीव टॉप पहना। कानों में हैवी ईयररिंग्स, माथे पर टिक्का और हाथों में रिंग फिंगर ब्रेसलेट पहन अपना लुक कंप्लीट किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mannara Chopra (@memannara)

सोनाक्षी सिन्हा भी रैंप पर अपना जलवा बिखेरती दिखी। एक्ट्रेस ने डिजाइनर विक्रम फडनिस के लिए रैंप पर वॉक किया। लुक की बात करें तो सोनाक्षी ब्लैक लहंगे में नजर आई जिसके ऊपर गोल्डन और सिल्वर वर्क  किया हुआ था। हैवी एंब्रॉयडरी वाले इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने दुपट्टा सिर पर लिया था।  कानों में हैवी ईयररिंग्स, बालों में गजरा लगाकर चोटी बनाकर सोनाक्षी काफी ग्लैमरस दिखी।

PunjabKesari

जैस्मीन भसीन भी अपने ब्वॉयफ्रैंड अली गोनी के साथ रैंप पर उतरी। लुक की बात करें तो जैस्मिन गोल्डन कलर के फुल स्लीव्स ब्लाउज और ब्राउन कलर की स्कर्ट में दिखी। वहीं अली व्हाइट कलर के शेरवानी सूट में बेहद हैंडसम नजर आए। जैस्मिन ने बालों को खुला छोड़ और कानों में हैवी ईयररिंग्स पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया। 

प्रेग्नेंसी रुमर्स से सुर्खियों बटौर चुकी युविका चौधरी भी रैंप पर उतरी। युविका ने डिजाइनर आशिष कुमार के लिए रैंप पर वॉक किया। लुक की बात करें तो वह क्रिस्टल से बनी लाइट ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आई। बालों में हाई बन, कानों में ईयररिंग्स, डॉर्क मेकअप में युविका का लुक बेहद ग्लैमरस नजर आया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashish Kumar (@ashishkumar_08)

सिंगर पलक मुच्छाल भी रैंप पर उतरी। पलक ने डिजाइनर राबिया पटेल के लिए रैंप पर जलवा बिखेरा। लुक की बात करें तो उन्होंने यैलो कलर का लहंगा वियर किया। उनके ब्लाउज पर ड्रामैटिक स्लीव्स लगी थी जिस पर मिरर वर्क किया हुआ था। गले में सिल्वर चोकर नेकलेस और हैवी ईयररिंग्स वियर कर पलक भी काफी सुंदर लगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palak Muchhal (@palakmuchhal3)

करिश्मा तन्ना भी रैंप पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आई। करिश्मा ने ऐशा एल अमिन की कलेक्शन के लिए रैंप पर वॉक किया। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ब्राउन कलर के मिरर वर्क लहंगे में दिखी। इसके साथ उन्होंने केप कैरी किया। गले में सिल्वर और गोल्डन नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहन एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया।


 

  
 

Related News