26 MAYSUNDAY2024 3:32:24 AM
Nari

क्या है आंखों से पानी गिरने का कारण? जानें इससे बचने के उपाय

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 06 May, 2024 09:53 AM
क्या है आंखों से पानी गिरने का कारण? जानें इससे बचने के उपाय

आंखों का ख्याल रखना हमारे लिए बेहद जरुरी होता है क्योंकि इन्हीं की वजह से हम इस खूबसूरत दुनिया को देख सकते हैं। लेकिन कई बार कुछ चीज़े ऐसी हो जाती हैं जिनकी वजह से हमारी आंखों को नुकसान पहुँचता है और तब हमें बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इन्हीं कुछ परेशानियों में से एक पानी का गिरना भी है। आंखों से पानी गिरने का मतलब है की इन में इन्फेक्शन हो गया है जिसकी वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। इसी के साथ फिर आंखों में दर्द और जलन के साथ खुजली का भी अहसास रहता है। ऐसे में आज हम आपको इस परेशानी से बचने के कुछ कारगर तरीकों के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाने के बाद आपकी आंखों को इन्फेक्शन से राहत मिलेगी। 

नीम का इस्तेमाल 

PunjabKesari

नीम को पीसकर उसकी छोटी छोटी गोलिया बना ले। आँख को बंद करे और इसके बाद इन गोलियों को आँख पर थोड़ी देर के लिए रख ले इसकी वजह से आँख से पानी गिरना बंद हो जायेगा।

मुनक्का का इस्तेमाल 

25-30 मुनक्का को रात भिगोये और सुबह उठते ही इन्हें खा ले और साथ ही इसका पानी फैकने की बजाये उसे पी जाये। इससे भी राहत का अनुभव होगा। मुनक्का का सेवन करने से शरीर को फायदा मिलता है।

काली मिर्च का इस्तेमाल 

PunjabKesari

रात के समय खाना खाने के बाद 5 काली मिर्च ले और उसे चबा ले। चबाने के बाद एक गिलास गर्म दूध पी जाये, इससे भी लाभ मिलता है।

छोटी इलायची

आँखों से पानी गिरता हो तो 2 छोटी इलायची पीसकर रात को एक गिलास दूध में उबालकर पी जाये इससे पानी गिरने की समस्या से निजात मिलेगा।

त्रिफला

PunjabKesari 

रात को त्रिफला को पानी में भिगो दे। सुबह उठकर उस पानी को निथारकर उस पानी के छींटे आँख पर मारे। इससे भी आँख से पानी गिरना बंद हो जायेगा।

Related News