19 DECFRIDAY2025 11:41:18 PM
Nari

कभी 63 रुपये में बिकता था सोना, 1964 और आज के गोल्ड रेट में है जमीन आसमान का फर्क

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 11 Apr, 2025 05:38 PM
कभी 63 रुपये में बिकता था सोना, 1964 और आज के गोल्ड रेट में है जमीन आसमान का फर्क

नारी डेस्क: पिछले कुछ समय से सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। आज सोने की कीमत 93,070 रुपये पहुंच गई है, वो दिन दूर नहीं जब यह एक लाख को पार कर जाएगा। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक समय देश में सोने की कीमत करीब 63 रुपये प्रति 10 हुआ करती थी। आज यह एक लाख के करीब पहुंच गई है। साल 1964 से लेकर 2025 तक भारत में सोने की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, यहां देखिए पूरी लिस्ट।

PunjabKesari
 प्रमुख वर्षों में सोने की कीमतें (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम):

- 1964: ₹63.25
- 1970: ₹184.00
- 1980: ₹1,330.00
- 1990: ₹3,200.00
- 2000: ₹4,400.00
- 2010: ₹18,500.00
- 2020: ₹48,651.00
- 2024: ₹75,400.00
- 2025: ₹93,070.00

 मूल्य वृद्धि के प्रमुख कारण

आर्थिक संकटों के दौरान निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख करते है। मुद्रास्फीति के बढ़ने पर सोने की मांग बढ़ती है, जिससे इसकी कीमतों में वृद्धि होती है। भारत में पारंपरिक रूप से सोने की उच्च मांग रही है, विशेषकर त्योहारों और शादियों के मौसम मे। अंतरराष्ट्रीय तनावों के समय निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानते है।
PunjabKesari

सोने पर निवेश करना समझदारी

पिछले छह दशकों में सोना न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा है, बल्कि निवेश के रूप में भी अत्यधिक लाभकारी साबित हुआ है, यदि किसी ने 1964 में सोने में निवेश किया होता, तो आज उसकी कीमत में हजारों प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है।

Related News