
नारी डेस्क : महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों के बाद अब निर्देशक सनोज मिश्रा ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को साजिश करार दिया है।
क्या है पूरा विवाद?
मोनालिसा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की गई। इस बयान के सामने आते ही मामला तूल पकड़ गया और सोशल मीडिया पर सनोज मिश्रा को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
सनोज मिश्रा ने वीडियो में क्या कहा?
इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा, उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश रची जा रही है, मोनालिसा को उनके खिलाफ भड़काया गया है, उन्होंने “लव जिहाद” से जुड़े अपने अभियान का भी जिक्र किया उन्होंने कहा, जिस लड़की को मैंने पढ़ाया-लिखाया, वही आज मेरे खिलाफ इस तरह के आरोप लगा रही है। यह सब एक साजिश का हिस्सा है।
‘कल मुझे कुछ हो जाए तो’ बयान से बढ़ी चिंता
वीडियो में सनोज मिश्रा ने एक भावुक अपील करते हुए कहा, उनके और उनके परिवार को खतरा हो सकता है। अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो लोगों से उनके परिवार का साथ देने की अपील की इस बयान ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।
मोनालिसा का कहना है कि उनके साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की गई। उन्होंने इस मुद्दे को सार्वजनिक तौर पर इसलिए उठाया ताकि उन्हें न्याय मिल सके हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी आधिकारिक जांच या कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
क्या कहती है मौजूदा स्थिति?
फिलहाल यह मामला आरोप और सफाई के बीच अटका हुआ है। दोनों पक्ष अपने-अपने दावे कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई सामने आने के लिए आधिकारिक जांच का इंतजार है।