05 DECFRIDAY2025 10:18:22 PM
Nari

अस्पताल में डांस करते नजर आए रेमो डिसूजा, पत्नी ने शेयर किया शानदार वीडियो

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 15 Dec, 2020 10:20 AM
अस्पताल में डांस करते नजर आए रेमो डिसूजा, पत्नी ने शेयर किया शानदार वीडियो

इंडस्ट्री के जाने माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के फैंस दिन रात उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती करवाया गया था। इस खबर के बाद फैंस की चिंता बढ़ गई थी। इंडस्ट्री के बहुत से स्टार्स रेमो को मिलने भी पहुंचे हालांकि अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। लेकिन फैंस रेमो के डांस और उन्हें खूब मिस कर रहे हैं। वहीं अब इस बीच रेमो की पत्नी ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है और एक वीडियो शेयर की है।

PunjabKesari

लिजेल डिसूजा ने शेयर की रेमो की डांस की वीडियो

दरअसल रेमो की पत्नी लिजेल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर रेमो की एक वीडियो शेयर की है जिसमें रेमो पैरों को हिलाते हुए डांस स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। इसकी एक वीडियो भी उनकी पत्नी ने शेयर की है और फैंस की दुआओं का शुक्रिया किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, ' पैरों से नाचना एक अलग बात है और दिल से नाचना दूसरी बात है। रेमो डिसूजा... शुक्रिया आप सभी का आपकी प्रार्थनाओं और आशीर्वाद के लिए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Liz (@lizelleremodsouza)

लिजेल द्वारा शेयर की गई इस वीडियो को देख फैंस काफी खुश हैं। वह कब से रेमो के डांस को मिस कर रहे थे और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि रेमो को बीते शुक्रवार को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें जल्द अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस खबर के बाद इंडस्ट्री के सभी स्टार्स और रेमो के सभी फैंस हैरान हो गए थे लेकिन अब रेमो की पत्नी द्वारा शेयर की गई इस वीडियो को देख कर फैंस को राहत जरूर मिली है। 

Related News