31 JANSATURDAY2026 6:31:36 PM
Nari

किसी की चमकेगी किस्मत तो किसी को रहना होगा अलर्ट! जानें आज का राशिफल

  • Edited By Monika,
  • Updated: 31 Jan, 2026 04:58 PM
किसी की चमकेगी किस्मत तो किसी को रहना होगा अलर्ट! जानें आज का राशिफल

नारी डेस्क : कल का राशिफल (1 फरवरी 2026) सभी 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। यह दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और खुशखबरी लेकर आएगा, तो कुछ को धन, करियर और बिजनेस में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि रविवार का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है।

 मेष राशि

आज आप अपनी कूटनीतिक समझ और बुद्धिमत्ता से काम निकालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और उन्हीं की मदद से कोई अहम काम बन सकता है। लंबे समय से अटका काम शाम तक पूरा हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें। आय बनी रहेगी और अचानक धन लाभ के योग भी हैं।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

PunjabKesari

वृषभ राशि

जीवनसाथी की सफलता आपको गर्व का अनुभव कराएगी। परिवार में विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी और शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। व्यापार में अच्छी कमाई होगी और मन संतुष्ट रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि

आज काम और परिवार दोनों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत को नजरअंदाज न करें। यात्रा के दौरान कीमती सामान का ध्यान रखें। प्रेम जीवन में ताजगी आएगी। धन का लेन-देन सोच-समझकर करें। संतान से जुड़ी कोई शुभ खबर मिल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

यें भी पढ़ें : शनिदेव का वाहन जानें कैसे बन गया कौवा, क्यों हैं उनके लिए सबसे खास?

कर्क राशि

अचानक धन लाभ से दिन बेहद सुखद रहेगा। कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। शाम दोस्तों के साथ मस्ती और मनोरंजन में बीतेगी।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: क्रीम
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

PunjabKesari

सिंह राशि

फरवरी का पहला दिन आय और निवेश के लिहाज से शुभ रहेगा। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा और नए आय स्रोत बन सकते हैं। ऑफिस में आपकी मधुर वाणी से सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन का अच्छा समय है।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

आज शुभ योग का लाभ मिलेगा। संतान से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप भविष्य में लाभ देगी। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे और विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता पाएंगे।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: बुधवार को हरी मूंग दान करें।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

तुला राशि

पुराना कर्ज चुकाने और रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। पिता की सेहत, खासकर आंखों से जुड़ी परेशानी पर ध्यान दें। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी और कोई खास तोहफा मिल सकता है।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृश्चिक राशि

शेयर बाजार या जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखें, नुकसान हो सकता है। परिवार की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। संपत्ति विवादों से बचें।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: मैरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari

धनु राशि

विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। शोध, शिक्षा और अध्ययन से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक लेन-देन लिखित रूप में करें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

मकर राशि

परिवार का सहयोग मिलेगा और माहौल सकारात्मक रहेगा। अचानक धन लाभ संभव है, लेकिन जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की सोच रहे लोगों को शुभ परिणाम मिलेंगे।
भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।

यें भी पढ़ें : प्यार है तो 'समझौता' जरूरी नहीं! इन 4 बातों पर कभी न करें एडजस्ट

कुंभ राशि

प्रियजनों से मतभेद हो सकते हैं, इसलिए संयम रखें। यात्रा के योग हैं। प्रेम जीवन में व्यस्तता के कारण दूरी आ सकती है। धन लाभ के साथ खर्च भी बढ़ेगा।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें।

मीन राशि

दिन मिला-जुला रहेगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से समाधान मिलेगा। नए मित्र बनेंगे और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस लौटेगा।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: पीच
उपाय: “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करें।
 

Related News