13 FEBFRIDAY2026 2:06:31 PM
Life Style

राम चरण ने जुड़वा बच्चों का किया नामकरण, नामों के अर्थ में छिपा है गहरा संदेश?

  • Edited By Monika,
  • Updated: 13 Feb, 2026 11:46 AM
राम चरण ने जुड़वा बच्चों का किया नामकरण, नामों के अर्थ में छिपा है गहरा संदेश?

नारी डेस्क : साउथ के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर खुशियों का माहौल है। 31 जनवरी 2026 को माता-पिता बने इस स्टार कपल ने हाल ही में हैदराबाद स्थित अपने आवास पर पारंपरिक नामकरण समारोह आयोजित किया, जहां उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों एक बेटे और एक बेटी के नाम और उनके अर्थ साझा किए।

बेटे का नाम: शिवराम

नामकरण के पीछे की सोच साझा करते हुए राम चरण ने बताया कि यह निर्णय बेहद निजी और आध्यात्मिक था, जिसमें दोनों परिवारों के बुज़ुर्गों की अहम भूमिका रही।
शिवराम नाम दो शाश्वत आदर्शों को समेटे हुए है।
भगवान शिव: शक्ति और संयम का प्रतीक
भगवान राम: धर्म और भक्ति का आदर्श
राम चरण ने यह भी बताया कि यह नाम उनके पिता के जन्म-नाम शिव शंकर वर प्रसाद से भी जुड़ा है, जिससे वंश, कृतज्ञता और पारिवारिक विरासत का भाव झलकता है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : छिलका उतार कर खाएंगे ये 4 सब्जियां तो नहीं मिलेगा कोई फायदा

बेटी का नाम: अनवीरा देवी

बेटी का नाम अनवीरा देवी दिव्य नारी शक्ति और असीम साहस का प्रतीक है। ‘वीरा’ का अर्थ है वीरता, ‘अन’ इसे असीम विस्तार देता है। ‘देवी’ शब्द जानबूझकर जोड़ा गया, ताकि शक्ति और करुणा दोनों का संतुलन हमेशा याद रहे। राम चरण के अनुसार, यह नाम सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि प्रेम, साहस और आंतरिक शक्ति का प्रतीक है।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : ड्रग्स केस में Actress गिरफ्तार, 8 लोगों के नाम आए सामने

नामकरण पर कपल की भावनाएं

राम चरण ने कहा, हमारी संस्कृति में बड़ों का मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसलिए नामकरण में परिवार की मौजूदगी और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है। उपासना ने मां बनने के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, मदरहुड इस बार ज्यादा शांत और सचेत महसूस हो रहा है। पहली बार सब कुछ नया और थोड़ा चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इस बार मैं ज्यादा स्थिर और संतुलित महसूस कर रही हूं।

Related News