02 MAYTHURSDAY2024 3:00:02 PM
Nari

नए घर में शिफ्ट होगा शाही जोड़ा, बच्चों के लिए प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने लिया फैसला

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 Aug, 2022 01:58 PM
नए घर में शिफ्ट होगा शाही जोड़ा, बच्चों के लिए प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने लिया फैसला

ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य और कैंब्रिज के शासक प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के तीनों बच्चे सितंबर में नई शुरुआत करने जा रहे हैं। नौ वर्षीय जॉर्ज और उनके छोटे भाई-बहन, शार्लोट, 7, और लुइस, 4, को अस्कोट के पास लैम्ब्रूक स्कूल में नामांकित किया गया है, ताकि वे एक साथ एक तरह की शिक्षा प्राप्त कर सकें। बताया जा रहा है कि ये शाही बच्चे स्कूल में जाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 

PunjabKesari
ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैम्ब्रिज ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके तीने बच्चे आम लाेगों की तरह अपना जीवन बिताएं। उन्होंने बताया कि लैंब्रुक स्कूल खेल-केंद्रित है और उनके तीनों बच्चों को खेलाें से बहुत प्यार है।  लैंब्रुक स्कूल के हेडमास्टर जोनाथन पेरी ने कहा- हमें खुशी है कि प्रिंस जॉर्ज, राजकुमारी शार्लोट और प्रिंस लुइस हमारे स्कूल का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा- हमारा स्कूल नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक है। 

PunjabKesari
बताया जाता है कि प्रिंस के बड़े बेटे जॉर्ज ने 2017 में प्रेप स्कूल में गए थे, दो साल बाद चार्लोट ने भी उनके साथ स्कूल जाना शुरू कर दिया था। अब तीनों बच्चे एक ही स्कूल में जाएंगे। खबरों की मानें तो शाही जोड़ा कुछ दिनों बाद लंदन के  केंसिंग्टन पैलेस में शिफ्ट हो सकता है। क्योंकि यह पैलेस बच्चों के स्कूल से 10 मिनट की देरी पर ही है। 

PunjabKesari
बता दें कि चार-बेडरूम वाले इस पैलेस का बेहद पुराना इतिहास है। 1831 में सर जेफरी वायटविले द्वारा निर्मित, कॉटेज मूल रूप से क्वीन एडिलेड के लिए एक टीहाउस था। महारानी विक्टोरिया के शासनकाल के दौरान  यह एक गेस्टहाउस बन गया था।  शाही जोड़ा  भी अपने रिश्ते के दौरान इस घर में आता था। वह अपने तीनों बच्चों, प्रिंस लुइस, प्रिंस जॉर्ज और राजकुमारी शार्लोट के साथ भी यहां आते- जाते रहे हैं।

Related News