03 MAYFRIDAY2024 10:13:49 PM
Nari

'अब मैं ऑफिशियली फार्मर बन चुकी हूं' फिल्मों से दूर प्रीति जिंटा ने की सेब की खेती

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 24 Aug, 2021 06:09 PM
'अब मैं ऑफिशियली फार्मर बन चुकी हूं' फिल्मों से दूर प्रीति जिंटा ने की सेब की खेती

इन दिनों प्रीटि जिंटा फिल्मों से दूर हैं और फैमिली और अपने गार्डन में ही ज्यादा समय बिता रही है। अब तो प्रीटि जिंटा ने खुद को ऑफिशली फार्मर यानि किसान ही कह दिया है। दरअसल इन दिनों वो अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश शिमला में हैं और उन्होंने एक वीडियो में अपने रसीले सेबों का बाग दिखाया और कहा कि ये सेब दुनिया के सबसे बेस्ट सेब हैं। 

प्रीटि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें प्रीटि काफी एक्साइटेड दिखीं। इसे देखकर उन्हें अपने बचपन की याद आई गई उनका कहना है कि वह अक्सर आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके भाई पूरी तरह आर्गेनिक हो गए हैं साथ ही उन्होंने फिर से आर्गेनिक सेबों का बाग लगा लिया है। प्रीटि ने कहा कि उन्हें सेब तोड़ कर बास्केट में इक्ट्ठा कर बहुत मजा आता है वहीं उन्हें हिमाचली होने पर बहुत गर्व है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

 

बता दें ये कोई पहली बार नहीं जब उन्होंने घर की उगाई चीज दिखाई है। इससे पहले उन्होंने टमाटर शिमला मिर्च, नींबू आदि की भी वीडियो शेयर की। प्रीति अपना ज्यादा समय किचन गार्डन में ही बताती है।आर्गेनिक चीजों का यूज हम सभी के लिए जरूरी है इसलिए घर पर एक किचन गार्डन जरूर बनाएं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

 

सिर्फ खाने की ही नहीं प्रीटि जिंटा फिटनेस फ्रीक भी हैं और एक्सरसाइज करते की वीडियो भी अक्सर पोस्ट करती ही रहती हैं।

Related News