26 APRFRIDAY2024 8:22:21 AM
Nari

पोन्नियिन सेल्वन के डायरेक्टर मणि रत्नम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Jul, 2022 03:23 PM
पोन्नियिन सेल्वन के डायरेक्टर मणि रत्नम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

जाने-माने फिल्म निर्देशक मणि रत्नम को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बुखार के लक्षणों के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक, मणि रत्नम को बुखार के लक्षणों के बाद मंगलवार को सुबह अस्पताल ले जाया गया। डायरेक्टर की पत्नी सुहासिनी मणि रत्नम ने बताया कि- मणि की तबीयत ठीक है, उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा डॉक्टर्स ने अभी तक कुछ नहीं बताया है। 

PunjabKesari
अभी हॉस्पिटल और डॉक्टरों ने मणि रत्नम पर मेडिकल बुलेटिन रिलीज नहीं किया है। मणि रत्नम अपनी ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ के संपादन कार्य में जुटे हैं, जो 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

PunjabKesari

 फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, चियान विक्रम, त्रिशा, कार्ती, जयम रवि, प्रकाश राज और शोभिता धूलिपाला मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं। चोल साम्राज्य पर बनी इस फिल्म का हाल में  टीजर रिलीज किया गया था जिसे काफी पसंद किया गया है।
 

Related News