01 FEBSUNDAY2026 10:01:18 PM
Nari

पीएम मोदी,  प्रियंका चोपड़ा और सोनिया गांधी ने बिहार में लगवाई वैक्सीन! कागजों में है सभी का नाम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Dec, 2021 10:18 AM
पीएम मोदी,  प्रियंका चोपड़ा और सोनिया गांधी ने बिहार में लगवाई वैक्सीन! कागजों में है सभी का नाम

नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सोनिया, गांधी, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ने बिहार में जाकर वैक्सीन लगवाई है। आप सोच में पड़ गए होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है , यह कारनामा है दो डेटा ऑपरेटरों का जिन्होंने  टीका लग चुके व्यक्तियों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह् सहित कई दिग्गज हस्तियों के नामों की एंट्री कर दी। 

PunjabKesari
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की माने तो सोनिया, गांधी, प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार दक्षिण बिहार के एक जिले के निवासियों के नाम हैं,  ये सभी अरवल जिले की करपी पंचायत के निवासी हैं जिनकी कोविड-19 की जांच और टीकाकरण किया गया है। यह मामला उनके करीब 20 दिन पहले तब सामने आया जब सिविल सर्जन रिकॉर्ड का निरीक्षण कर रहे थे। 

PunjabKesari
संबंधित दो डेटा ऑपरेटरों को बर्खास्त कर दिया गया है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद जिले के अन्य हिस्सों के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अजीबो-गरीब रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए बिहार काफी चर्चित है। ​हाल ही में अभिनेता सनी लियोनी और इमरान हाशमी के नाम कॉलेज के छात्र-छात्राओं और नौकरी के उम्मीदवारों के तौर समाचार में आने के कारण सुर्खियों में था। 

PunjabKesari


 

Related News