शादी हर किसी की जिंदगी का बेहद खास दिन होता है। यही कारण है कि शादी की डैकोरेशन का खास ध्यान रखा जाता है। शादी में होने वाली रस्मों में इस्तेमाल किए जाने वाले सामान को भी सुंदर तरीके से डैकोरेट किया जाता है। इन्हीं में से एक हैं फूलों की चादर। जब दुल्हन की एंट्री होती है तो भाई उसको फूलों की चादर की छांव में लेकर आते हैं। आजकल फूलों की चादर केवल एक रस्म नहीं बल्कि फैशन ट्रैंड बन गया है। आज हम आपको कुछ स्टाइलिश और खूबसूरत फूलों की चादर डैकोरेशन के आइडिया बताएंगे, जो आपके बहुत काम आएंगे।
आप चाहें तो दुल्हन की ड्रैस के साथ मैच करते हुए, फूलों की चादर की सजावट भी कर सकते हैं। ये दुल्हन की एंट्री को और भी खूबसूरत बना देगा।
अगर आपको सिंपल चीजें पसंद है तो आपके लिए इस तरह की फूलों की चादर बैस्ट ऑप्शन है।
Pc: SC
फूलों से भरी हुई चादर ब्राइडल की एंट्री को ओर भी स्टाइलिश बना देगी। रंग-बिरंगे फूलों की चादर देखने में बहुत ही खूबसूरत लगेगी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP