03 MAYFRIDAY2024 12:06:30 PM
Nari

रोजाना एक फूड कई बीमारियां दूर! (pics)

  • Updated: 25 Oct, 2016 12:36 PM
रोजाना एक फूड कई बीमारियां दूर! (pics)

बदलते लाइफस्टाइल में लोग पौष्टिक और सेहतमंद फूड को छोड़कर फास्ट फूड को ज्यादा एहमियत दे रहे है। इसी वजह से लोग दिन- प्रतिदिन बीमारियों की चपेट में आते जा रहे है और तरह-तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके सेवन से आप हमेशा के लिए बहुत -सी परेशानियों और बीमारियों से बच सकते है। 

 


1. एक सेब 

आप रोजाना एक सेब खाकर कई बीमारियों से दूर रह सकते है। अगर आप बीमारियों से दूर रहेंगे तो जाहिर सी बात है कि डॉक्टर का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

2. एक तुलसी का पत्ता 

आप रोजाना एक तुलसी का पत्ता खाकर कैंसर के खतरे से हमेशा के लिए बचे रह सकते है। 

3. एक नींबू 

रोजाना नींबू के सेवन से आप मोटापे की समस्या से कोसों दूर रह सकते है। 

4. एक कप दूध 
 
दूध शरीर में कैल्शियम की मात्रा को पूरा करता है। रोजाना एक कप दूध पीने से हड्डियां मजबूत रहती है। 

5. तीन लीटर पानी 

अगर आप रोजाना तीन लीटर पानी का सेवन करेंगे तो बीमारियों आपको छू भी नहीं सकती क्योंकि पानी शरीर के विकास के लिए जरूरी होता है। 

Related News