19 APRFRIDAY2024 11:53:56 PM
Nari

कामिका एकादशी: श्रीहरि को करना है प्रसन्न तो चढ़ाएं घर में मौजूद ये 11 चीजें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 03 Aug, 2021 04:37 PM
कामिका एकादशी: श्रीहरि को करना है प्रसन्न तो चढ़ाएं घर में मौजूद ये 11 चीजें

हर महीने शुक्ल व कृष्ण पक्ष की तिथि में एकादशी का पावन व्रत रखा जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से श्रीहरि की पूजा व व्रत रखने के पापों से मिलती है। जीवन की समस्याएं दूर होकर मनचाहा फल मिलता है। सावन मास की कामिका एकादशी का व्रत 4 अगस्त दिन बुधवार को पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इस शुभ दिन पर श्रीहरि की 11 विशेष चीजें चढ़ाने से उनकी असीम कृपा प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में...

PunjabKesari

1. फूल- भगवान विष्णु को अगस्त्य, पारिजात, कमल, जूही, केवड़ा, मालती और वैजयंती के फूल अति प्रिय है। इसलिए उन्हें इस एकादशी इनमें से कोई भी फूल आप चढ़ा सकती है।

2. हलवा- विष्णुजी को सूजी का हलवा बहुत प्रिय है। इसलिए इस एकादशी उन्हें हलवे का भोग लगाना ना भूलें।
 
3. खीर- आप श्रीहरि को खीर का भओग लगा सकती है। इसे आप केसरी, इलायची, सूखे मेवे आदि कई तरह से बना सकते हैं।

PunjabKesari

4. पंचामृत- पूजा या आरती के बाद तुलसीकृत जलामृत व पंचामृत अर्पित करें।

5. तुलसी- मान्यताओं के अनुसार, श्रीहरि को तुलसी अति प्रिय है। ऐसे में इसके बिना उनकी पूजा व भोग अधूरा माना जाता है। इसलिए भगवान विष्णु के पूजन व भोग में तुलसी का एक पत्ता जरूर रखें।

7. केला- केला श्रीहरि की प्रिय चीजों में से एक माना जाता है। ऐसे मेें उन्हें केले का भोग जरूर लगाएं।

6. श्रीफल- हर शुभ कार्य में श्रीफल यानि नारियल भगवान को चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि इससे भगवान जल्दी ही अपनी कृपा बरसाते हैं। इसलिए एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए उन्हें श्रीफल जरूर चढ़ाएं।

PunjabKesari

8. पीला वस्त्र- श्रीहरि को पीला रंग अतिप्रिय होने से उन्हें पितांबर वस्त्र ही पहनाया जाते हैं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि उनकी पूजा से पहले चौकी पर भी पीले रंग का कपड़ा बिछाकर ही उन्हें विजमान करवाएं।

9. चंदन- पूजा-पाठ में चंदन का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं श्रीहरि को चंदन अतिप्रिय होने से उन्हें यह जरूर अर्पित करें। चंदन एक पेड़ से प्राप्त होता है। साथ ही यह कई तरह के होते हैं। मगर भगवान विष्णु को गोपी चंदन सबसे अधिक प्रिय है।

PunjabKesari

10. तिल- मान्यता है कि काले व सफेद तिल भगवान विष्णु के शरीर से उत्पन्न हुए थे। इसलिए ये श्रीहरि की प्रिय चीजों में से एक है। इसलिए घी का दीपक जलाकर उसमें कुछ काले या सफेद तिल जरूर अर्पित करें।

11. अक्षत यानि चावल- हिंदू धर्म में चावल को बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इसका पूजा-पाठ में खासतौर पर इस्तेमाल होता है। इसलिए एकादशी के शुभ दिन पर श्रीहरि को चावल का तिलक लगाएं।

 

 

 

Related News